Athrav – Online News Portal
अपराध पलवल फरीदाबाद

फरीदाबाद एंटी करप्शन ब्यूरो ने आज 3000 रुपए रिश्वत लेते हुए क्लर्क धर्मेद्र सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: एसीबी की फरीदाबाद टीम ने  आज गुरुवार को धर्मेंद्र क्लर्क-कम डाटा एण्ट्री ऑपरेटर, कार्यालय बी.डी.पी.ओ. होडल जिला पलवल हाल अस्थाई डियुटी कार्यालय मार्केट कमेटी, अनाज मंडी, हसनपुर जिला पलवल के कहने पर उसके साथी योगेश कुमार निवासी गांव जवां जिला फरीदाबाद द्वारा (प्राइवेट व्यक्ति) को शिकायतकर्ता से 3,000/-रूपये (तीन हजार रूपये) नगद बतौर रिश्वत राशि लेते हुए कार्यालय मार्केट कमेटी, अनाज मंडी हसनपुर, जिला पलवल से रंगे हाथों गिरफतार किया गया है तथा मुख्य आरोपित  धर्मेंद्र क्लर्क को भी मुकदमा  में प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर गिरफतार किया गया है। इस सम्बन्ध में मुकदमा नंबर -10 दिनांक 17.4.2025 धारा 7 पी.सी. एक्ट 1988 के तहत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, फरीदाबाद में दर्ज किया गया है।

शिकायतकर्ता ने एसीबी फरीदाबाद को दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसकी फर्म राधे डैवलपमैंट द्वारा गांव बांसवा, जिला पलवल के मंदिर  प्रहलाद कुंड में शौचालय/बाथरूम सरपंच के कहने पर बनवाया था। इस निर्माण पर उनकी फर्म के 55,000/-रुपए खर्च हुए थे। इस कार्य के बिल पास करने की एवज में धर्मेन्द्र क्लर्क उपरोक्त द्वारा उससे 3,000/-रूपए  नकद बतौर रिश्वत की मांग की जा रही है।  शिकायतकर्ता की शिकायत पर एसीबी फरीदाबाद की कार्रवाई  के दौरान आरोपित  धर्मेन्द्र क्लर्क उपरोक्त ने शिकायतकर्ता को रिश्वत राशि लेकर कार्यालय मार्केट कमेटी, अनाज मंडी, हसनपुर बुलाया। जहां पर आरोपित धर्मेन्द्र क्लर्क ने अपने साथी योगेश कुमार को शिकायतकर्ता से रिश्वत राशि लेने के लिए शिकायतकर्ता के साथ कार्यालय के बाहर भेज दिया। जब योगेश कुमार द्वारा शिकायतकर्ता से रिश्वत राशि ली गई तो एसीबी की टीम द्वारा आरोपित योगेश कुमार  रिश्वत राशि सहित को रंगे हाथों गिरफ्तार किया तथा कार्यालय में बैठे आरोपित  धर्मेन्द्र क्लर्क को भी उसके विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्यो/तथ्यो के आधार पर गिरफ्तार किया गया। 

Related posts

हरियाणा सीएम का फर्जी ओएसडी बनकर बिजली बोर्ड के एसडीओ को फोन करने वाला आरोपित पकड़ा गया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : डीसीपी सेंट्रल भूपेंद्र सिंह,एनआईटी डीसीपी कृत पाल सिंह ,डीसीपी क्राइम सुखबीर के हुए तबादले,कई जिलों के एसएसपी बदलें ,लिस्ट पढ़े।

Ajit Sinha

पार्किंग में खड़ी होंडा सिटी कार और उसमें मौजूद शिह त्ज़ु नस्ल के पालतू डॉगी के साथ चुरा ले गए चोर, 20000 रूपए इनाम।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x