
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम के अधिकारियों की मिलीभगत से ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम क्षेत्र में अवैध निर्माणों का सिलसिला बखूबी जारी है। इन सभी अवैध निर्माणों पर अंकुश लगाने वाला कोई नहीं। शहर भर में साफ़ -सफाई का दावा करने वाले जिला प्रशासन के अधिकारी गण अपने आंखों से इस खबर में सिर्फ झलक के तौर पर अवश्य देख लें।

क्यूंकि प्रत्येक ज़ोन में जाकर मेरे लिए अवैध निर्माणों की तस्वीरें लेना एक बार में संभव नहीं है पर जिला प्रशासन के अपने नेटवर्क है जिससे वह एक सर्वे करा, हुए अवैध निर्माणों और अवैध रूप से बनाए गए दुकानें व शॉपिंग काम्प्लेक्स , और बनाए जा रहे अवैध निर्माणों के आंकड़े को जुटा लें, यह सभी के सभी दुकानें नगर निगम के चुनाव से लेकर उसके लगभग 2-3 महीनें पूर्व के बीच बनाई गई है।

इस मामले में ओल्ड फरीदाबाद ज़ोन के एसडीओ विनोद सिंह का कहना है कि कई बड़ी- बड़ी दुकानें उनके यहां कार्यभार संभालने से पहले की है, और जो मेरे समय में बनी है,को वह जल्द ही नोटिस जारी कर देंगें, और सभी स्थानों पर काम बंद करवाया हुआ है। सवाल है कि इतनी बड़ी-बड़ी दुकानें, शॉपिंग काम्प्लेक्स,कैसे बन गई। नगर निगम में अवैध निर्माणों को रोकने के लिए अलग से एक विभाग है, और विभाग में पूरी की पूरी टीम है, और साधन भी है। सरकार अवैध निर्माणों को रोकने की सैलरी देती है। बावजूद इसके अवैध निर्माण बनती ही जा रही है। देखते है, आगे नगर निगम प्रशासन के लोग कोई कार्रवाई करते है भी या नहीं। आगे अवैध निर्माणों पर “अथर्व न्यूज़” की नजर बनी रहेगी।

देखा गया है कि फरीदाबाद की सेक्टर-37 मोड़ पर, कोने पर टू साईं ओपन बड़ी -बड़ी कई दुकानें अवैध रूप से बनाई गई है,अभी इसमें एक बोर्ड भी लगा दी गई है, ताकि लोगों को यह लगे की यह दुकानें चालू है। यह दुकानें आदर्श आचार सहिंता लगने से कुछ समय पूर्व में निर्माण कार्य शुरू हुई थी। अब बिल्कुल बन कर तैयार हो गई है। क्या अब तक किसी भी निगम अधिकारी की नजर इस अवैध शॉपिंग कॉम्प्लेक्स पर नहीं पड़ी हो,ऐसा कभी नहीं हो सकता है कि पता न हो,मिलीभगत संभव है। इसके बाद बंगाल शूटिंग वाली रोड से एनएचपीसी चौक के बीच में बेसमेंट के साथ कई बड़ी -बड़ी दुकानें अवैध रूप से बना ली गई है। यह सभी के सभी दुकानें आदर्श आचार संहिंता लगने से पूर्व से लेकर अब तक लगातार बनाई जा रही है।

यह भी निगम अधिकारियों के जानकारी में है पर कार्रवाई के नाम पर सिर्फ जीरो है। अब चलते है सेक्टर -29 पुल से अमृता हॉस्पिटल की ओर,इस बीच में वज़ीरपुर रोड पर,दो बड़ी-बड़ी शॉपिंग काम्प्लेक्स बनाई गई है,इसमें बेसमेंट के साथ कई दुकानें अवैध रूप से बनाई गई है। इसी लाइन में कई और निर्माणा धीन निर्माण कार्य चल रही है, इसे भी कोई रोकने वाला नहीं है, अगर किसी भी नगर निगम के संबंधित अधिकारी ने रोका होता, तो इतनी बड़ी शॉपिंग काम्प्लेक्स कभी बनती। इन सभी अवैध दुकानों पर भी सवाल खड़े हो रहे है। अब तक कोई कार्रवाई नहीं है।

इससे भी निगम अधिकारी की मिलीभगत हो सकती है। इसके सामने जीवन नगर में इलाके में 4-4 दुकानें दो स्थानों पर व एक दुकान कोने पर अवैध रूप से बनाई गई है, और इसमें शटर भी लग चुकी है। चांदीवाला वाला चौक के पास एक दुकान,इससे थोड़ा आगे चलते है अमोलिक चौक, से आगे क्रिकेट एकेडमी के सामने काफी बड़े- बड़े अवैध शॉपिंग काम्प्लेक्स जोकि निर्माणाधीन है जो बनाए जा रहे है , इसे भी कोई रोकने वाला कोई नहीं है। इसी तरह से पूरे इलाके में अवैध रूप से बड़ी- बड़ी शॉपिंग काम्प्लेक्स अवैध रूप से बन चुकी है।

हैरान करने वाली बात यह है कि यहां की जमीनों की कोई रजिस्ट्री नहीं है, ना ही जीपीए है , वज़ीरपुर रोड पर लगभग खेती की जमीन है, जिसमें सब्जी उगाया जा रहा था। वावजूद इस के बड़ी -बड़ी शॉपिंग काम्प्लेक्स बनकर तैयार हो चुकी है, इसमें बिजली के मीटर भी लग चुके है, इनके पास पानी के भी कनेक्शन है, यह सभी सुविधाएं उन्हें कौन उपलब्ध करवा रहा है। क्या उनके खिलाफ भी जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी कोई कार्रवाई करेगा , चलो आगे देखते है। 

इसके अलावा तिगांव रोड पर एक स्थान पर ऊपर नीचे 8 दुकानें बन गई है। और गोपी कॉलोनी चौक पर भी एक बड़ी सी दुकानें बेसमेंट के साथ बनाई गई है , और तालाब वाली गली में एक साथ कई दुकानें बनाई गई है, इसके खिलाफ भी कोई कार्रवाई नहीं है।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

