Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ हरियाणा हाइलाइट्स

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के बिल आधार कार्ड से किए जाएंगे लिंक – ऊर्जा मंत्री अनिल विज

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चण्डीगढ़:हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के बिल आधार कार्ड से लिंक किए जाएंगे। साथ ही , उन्होंने उपभोक्ताओं के गलत बिलों को एक महीने में ठीक करने के अधिकारियों को निर्देश भी दिए। विज ने यह जानकारी आज यहां ऊर्जा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक में दी।
 
ऊर्जा मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक सप्ताह मंगलवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक सर्कल कार्यालयों में उपभोक्ताओं की समस्याओं को सुनने के लिए बिजली अदालत लगाई जाए। जिसमें उपभोक्ताओं के गलत बिल, रीडिंग खराब मीटर इत्यादि से संबंधित समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
विज ने यह भी निर्देश दिए कि बिजली कार्यालयों में उपभोक्ताओं को अच्छी जन सुविधाएं प्रदान की जाए। उनके बैठने के लिए बेंच, पीने के लिए पानी और गर्मी को देखते हुए छाया का प्रबंध भी किया जाए। उन्होंने कहा कि लोगों को बिजली के बिल भरने के लिए विभिन्न माध्यमों से अधिक से अधिक जागरूक किया जाए। ताकि लोग अपना बिजली का बिल समय पर भरे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऊर्जा विभाग में कोर्ट स्टे वाले केसों की निगरानी के लिए एक सेल बनाया जाए, जो प्रत्येक केस की निगरानी रखेगा।उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी सब डिवीजन पर बिजली उपकरण जैसे ट्रांसफार्मर, तारे, कंडक्टर, खम्बे आदि की पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध होनी चाहिए। इसके साथ ही गाड़ी की व्यवस्था और कर्मचारियों के सेफ्टी किट भी उपलब्ध होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर को एक घंटे तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 2 घंटे में ठीक किया जाए। श्री विज ने कहा कि बिजली के बिल न भरने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही कर रिकवरी करवाई जाए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि गर्मी के दिनों में पावर ब्रेक डाउन, फॉल्ट, ट्रांसफार्मर की सर्विस का पूरा ध्यान रखा जाए।

Related posts

मतदाता घर बैठे डाउनलोड कर सकते हैं फोटोयुक्त डिजिटल वोटर कार्ड

Ajit Sinha

बीजेपी को हरियाणा एंव जम्मू-कश्मीर में मिली जीत की ख़ुशी में शानदार जश्न,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद -लाइव वीडियो देखें।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 6 आईएएस और 1 एचसीएस अधिकारियों के तबादले एवं नियुक्ति ओदश जारी किए हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x