Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद नगर निगम का भ्रष्टाचार में लिप्त लिपिक अश्वनी व सतबीर के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो ने आज कोर्ट में किया चार्जशीट दाखिल। 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: एंटी करप्शन ब्यूरो , फरीदाबाद के टीम ने कल मंगलवार को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार आरोपित अश्वनी, लिपिक, कार्यालय जन्म एंव मृत्यु पंजीकरण, नगर निगम फरीदाबाद व सतबीर सिंह, प्राईवेट व्यक्ति (मध्यस्थ व्यक्ति) के विरूद्ध चालान (चार्जशीट) धारा 7, 7ए, 13(1)(बी) सहपठित 13(2) पी.सी. एक्ट के तहत अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश न्यायालय, फरीदाबाद में दिया गया है।

मामला यह था कि शिकायतकर्ता ने एसीबी, फरीदाबाद को दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि आरोपित अश्वनी, लिपिक, कार्यालय जन्म एंव मृत्यु पंजीकरण, नगर निगम फरीदाबाद व सतबीर सिंह प्राइवेट व्यक्ति (मध्यस्थ व्यक्ति)द्वारा उससे उसका जन्म प्रमाण पत्र बनाने की एवज में 20,000/-रूपए . नकद बतौर रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायतकर्ता की शिकायत पर एसीबी फरीदाबाद द्वारा कार्रवाई करते हुए आरोपित अश्वनी (लिपिक) उपरोक्त को शिकायतकर्ता से 20,000/-रूपए . नकद बतौर रिश्वत राशि लेते हुए कार्यालय जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण, नगर निगम, फरीदाबाद से रंगे हाथों गिरफतार किया गया था तथा दूसरा आरोपित सतबीर सिंह प्राईवेट व्यक्ति (मध्यस्थ व्यक्ति) मौका से फरार हो गया था। आरोपित सतबीर सिंह प्राईवेट व्यक्ति को एसीबी फरीदाबाद द्वारा दिनांक 03.12.2024 को गिरफतार किया गया था तथा दोनो आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा संख्या 13 दिनांक 21.06.2024 धारा 7 पी.सी. एक्ट थाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, फरीदाबाद में दर्ज किया गया था। दोनो आरोपित उपरोक्त अभी अदालत से जमानत पर है।

Related posts

पलवल: पुलिस कप्तान दीपक गहलावत ने आज तुरंत प्रभाव से 7 पुलिसकर्मियों को इधर से उधर किए हैं-लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha

फरीदाबाद: विधायक राजेश नागर के आश्वासन पर पूर्वांचल का धरना समाप्त

Ajit Sinha

फरीदाबाद: खचा खच भरी बङी चौपाल पर फैशन शो ने दर्शकों का मोह लिया मन।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x