Athrav – Online News Portal
Surajkund फरीदाबाद हरियाणा

फरीदाबाद :मिले आई कार्डों में हुआ खुलासा : शिक्षा मंत्री राम बिलास शर्मा का जन्म दो बार हुआ, दो आई कार्डों में जन्म तिथि अलग लिखे हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

फरीदाबाद : हरियाणा के शिक्षामंत्री राम बिलास शर्मा के पेन कार्ड व शिक्षा मंत्रालय के खोए हुए आई कार्ड रविवार को 32 वें सूरजकुंड इंटरनेशनल हस्तशिल्प मेले में एक टूरिजम कर्मचारी को मिले हैं, यह पर्स मेले के उद्घटान समारोह में गुम हो गया था। इस सरकारी आई कार्डों का सूरजकुंड थाने में न तो चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई हैं नाही गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है । इसे लापरवाही बरतने के नजरिए से देखा जाएं या पब्लिक सिटी के बड़े नजरिए से देखा जाए। यह बताना तो बहुत  ही मुश्किल हैं पर मिले दोनों आई कार्डों से यह जरूर मालूम हुआ हैं कि  शिक्षा मंत्री राम बिलास शर्मा का जन्म दो बार हुआ हैं यह खुलासा मिले आई कार्डों से हुआ हैं। उनका जन्म के तिथि अलग -अलग लिखे हुए हैं ।

हरियाणा टूरिजम के एक को रविवार के दिन एक पर्स मिला हैं जिसमें हरियाणा के शिक्षा मंत्री राम बिलास शर्मा के दो आई कार्ड मिले हैं। इसमें से एक आई कार्ड पर  हरियाणा एजुकेशन मिनिस्टर लिखा हुआ हैं जिसे 14 नवंबर -2014 को जारी किया गया हैं। इस आई कार्ड पर उनका जन्म तिथि 25 जुलाई 1950 लिखा हुआ हैं इसके साथ में जो उनके पैन कार्ड मिले हैं उसमें उनका जन्म तिथि 3 . 12. 1948 लिखा हुआ हैं। क्या कोई एक इंसान का जन्म दो बार हो सकता हैं। ऐसा ही होता हुआ दिखाई दे रहा हैं।  शिक्षा मंत्री राम बिलास शर्मा के पैन व एजुकेशन मिनिस्टर के आई कार्डों पर दो अलग -अलग जन्म तिथि लिखे हुए मिले हैं। हरियाणा टूरिज्म के एक कर्मचारी सतपाल का कहना हैं कि यह पर्स उसे मेला परिसर के पास एक टेवल के निचे पड़े हुए हालत में मिले हैं। इस पर्स में हरियाणा के शिक्षा मंत्री राम बिलास शर्मा के दो आई कार्ड मिले हैं जिसकी रिपोर्ट उसने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को कर दी हैं।

इस संबंध में सूरजकुंड थाने एसएचओ विशाल कुमार ने पूछने पर  बताया कि मेले के उद्घटान वाले स्थल पर उत्तरप्रदेश मुख़्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर तथा काफी मंत्री  व अधिकारीगण  उपस्थित थे। वहां से धक्का मुक्की में लोगों के पांच मोबाइल फोन व किसी शख्स के जरुरी कागजात गायब हुए थे उन सब की तो शिकायतें उनके पास आई हैं। सवाल के जवाव में उनका कहना हैं कि शिक्षा मंत्री राम बिलास शर्मा के पीए की तो जरूर पर्स गायब हुए थे पर उन्होनें पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं की। इस संबंध में शिक्षा मंत्री राम बिलास शर्मा से मीडिया सलाहकार राजेश यादव व उनके निजी सचिव के जरिए उनसे बातचीत करने की कोशिश की गई पर उनसे बातचीत नहीं हो पाई। उनसे इस वजह से भी बातचीत करना जरुरी था कि गायब हुए पर्स में और क्या -क्या जरुरी कागजात थे और नगद पैसे कितने थे या नहीं थे यह सभी बातें उनके पीए को बता दिए गए थे फोन पर,उन्होनें कहा कि वह मंत्री जी बात करके अभी बताता हूँ पर उन्होनें खबर लिखे जाने तक पूछने के बाद भी कुछ नहीं बताया और नाही उनसे कोई बात करवाई जिनसे उनका पक्ष नहीं मिल पाया हैं।
        

Related posts

फरीदाबाद : केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर से मिलकर बिछड़ना भाजपा नेता गजेंद्र भड़ाना को महंगा पड़ा,पिटाई कर दी बदमाशों ने।

Ajit Sinha

फरीदाबाद नगर निगम का सूरजकुंड स्थित दयालबाग के दो अलग -अलग अवैध निर्माणों पर चला हथौड़ा,तोडा डाला।

Ajit Sinha

31 मार्च तक 367 बसें परिवहन विभाग के बेडे में शामिल किया जाएगा, 100 बसों के आदेश जारी किए जा चुके हैं: मूलचंद शर्मा  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x