Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

जनरेटर बनाने वाली कंपनी में लगी भीषण आग, आग इतनी जबरदस्त थी, कि आस पास की 3 अन्य कंपनियों को अपनी चपेट में ले लिया-वीडियो देखें।



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: आज शुक्रवार को पाली इलाके में एक जनरेटर बनाने वाली कंपनी में अचानक भयंकर आग लग गई,लगी भीषण आग की लपटे इतनी तेज थी, कि आसपास की तीन अन्य कंपनियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस अग्निकांड में कुल चार फैक्ट्रियां जलकर पूरी तरह से खाक हो गई। इस हादसे में जान की कोई नुकसान होने की खबर नहीं है, पर करोड़ों के माल के नुकशान होने की खबर है। लगी आग पर लगभग आठ दमकल की गाड़ियों की मदद से दमकल कर्मियों ने भारी मशक्कत के बाद काबू पाया। खबर लिखे जाने तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाई है।

पाली चौकी इंचार्ज विक्रम सिंह ने बताया कि उन्हें आज सायं लगभग 5 बजे सूचना मिली कि गांव भाखरी स्थित जांगड़ा जनरेटर की कंपनी में भीषण आग लगी है। इस सूचना पर वह फायर बिग्रेड को सूचना देते हुए अपने टीम के साथ मौके पर तुरंत पहुंच गए, उनकी टीम ने लगी भीड़ को तुरंत काबू किया, ताकी भीषण आग में किसी के जान का कोई नुकशान न हो, इसी दौरान एक -एक करके फायर बिग्रेड की 8 से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंच गई,इससे पहले लगी आग भीषण रूप से ले चुकी थी, को बुझाने के उद्देश्य से आग पर पानी की बौछार शुरू कर दी, घंटों के भारी मशक्कत के बाद आग पर दमकल कर्मियों ने काबू पाया गया। सवाल के जवाब में उनका कहना है कि लगी भीषण आग में अभी तक किसी के जान जाने की सूचना नहीं है,पर सामान का बहुत ज्यादा नुकशान हुआ है। क्यूंकि कुल चार कंपनियों में आग लगी है,की बिल्डिंग व उसमें रखे हुए सारा का सारा सामान जल कर खाक हो गई।

Related posts

फरीदाबाद के सिविल अस्पताल में 200 बिस्तरों वाले ‘मातृ एवं शिशु अस्पताल (एमसीएच) ब्लॉक’ के निर्माण को स्वीकृति दे दी हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:ऐतिहासिक पंखा मेले की बेहतरीन कवरेज करने पर “अथर्व न्यूज़” के मुख्य संपादक अजीत सिन्हा हुए सम्मानित।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने सात आईएएस और पांच एचसीएस अधिकारियों के तबादले के आदेश किए जारी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x