Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: पूर्व मेयर व पूर्व पार्षद के फार्म हाउस सहित 8 फार्म हाउस, शराब अहाता पर चला वन विभाग और नगर निगम का बुल्डोजर -ध्वस्त।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:वन विभाग व एनआईटी नगर निगम की संयुक्त टीम ने आज वीरवार को अरावली के पहाड़ों को चिर और जगलों को उखाड़ कर अवैध रूप बनाई गई लगभग आधा दर्जन से अधिक फार्म हाउसों पर पीले पंजों की ताबड़तोड़ बरसात की गई, जिसकी वजह सभी के सभी फार्म हाउस मलबे में तब्दील हो गई। इसमें एक पूर्व मेयर व पूर्व पार्षद का भी फार्म हॉउस शामिल है। यह तोड़फोड़ की कार्रवाई भारी पुलिस बल की मौजूदगी में की गई।

खबर के मुताबिक वन विभाग व एनआईटी नगर निगम की संयुक्त टीम ने आज दोपहर के समय तीन अर्थमूवर मशीनों की सहायता से अरावली के पहाड़ों को चिर व घने जंगलों को काट कर अवैध रूप से बनाई गई आधा दर्जन से अधिक फार्म हाउसों को पूर्ण रूप से धवस्त कर दिया। इसमें पाली- गुरुग्राम रोड पर शराब अहाता, मेवला महाराजपुर, गांव अनंगपुर में चारदीवारी,पूर्व पार्षद के फार्म हाउस व पूर्व मेयर के निर्माणाधीन फार्म हाउस समेत कुल आठ फार्म हाउसों को पूर्ण रूप से ध्वस्त कर दिया गया है। इस दौरान ड्यूटी मजिस्टेट के रूप में एनआईटी नगर निगम के संयुक्त आयुक्त जितेंद्र सिंह व विनय ढुल उपस्थित थे, जबकि भारी पुलिस बल का नेतृत्व सूरजकुंड थाने के एसएचओ प्रहलाद सिंह कर रहे थे। पूर्व पार्षद के फार्म हाउस आज दूसरी बार तोड़ी गई , इससे पहले भी एक बार तोड़ी गई थी।

Related posts

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के कार्यान्वयन में जे.सी. बोस विश्वविद्यालय को मिला ‘एनईपी कार्यान्वयन उत्कृष्टता पुरस्कार 2025’

Ajit Sinha

फरीदाबाद: एफएमडीए द्वारा प्रमुख बुनियादी ढांचा विकास परियोजनाएं शुरू की जा रही हैं: सुधीर राजपाल

Ajit Sinha

सीपी कला रामचंद्रन ने बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से आस-पास के जिलों के पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x