Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: एक तेज रफ़्तार हाइवा ने कार, स्कूल बस व पिकअप गाड़ी में टक्कर मारते हुए रोड पर पलट गई,एक महिला की मौत, 6 घायल।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:सूरजकुंड थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस चौकी अनखीर इलाके में आज प्रातः लगभग 6 बजे एक तेज रफ़्तार सोलह पहियों वाले हाइवा गाड़ी ने एक स्कूल बस, एक पिकअप , एक कार में एक साथ जोरदार टक्कर मारते हुए पलट गई। इस हादसे में कार सवार एक महिला की मौत हो गई,जबकि एक महिला सहित छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को गंभीर अवस्था में एक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। इस संबंध में हाइवा चालक के खिलाफ भारतीय नागरिक संहिता की धाराओं के तहत थाना सूरजकुंड में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।अनखीर रोड से बड़खल पुल की तरफ जा रही एक तेज रफ़्तार 16 पहियों वाले हाइवा ने आज बुधवार सुबह लगभग 6 बजे सेक्टर -21 सी -सेक्टर 21 ए को जाने आने वाली रोड पर लगी लाइटों को तोड़ती हुई एक कार में जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें पति -पत्नी सवार थे, जिनका नाम सुबरना त्रिपाठी व शिवांकर त्रिपाठी हैं, इस हादसे में सुबरना त्रिपाठी उम्र 25 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति शिवांकर की गंभीर रूप से घायल हो गए, यह दोनों पति -पत्नी सेक्टर -22 के रहने वाले है, यह लोग सेक्टर 21 डी में जीम करने के लिए आ रहे थे। इसके बाद हाइवा ने आईचार स्कूल की बस में जोरदार टक्कर मार दी, जो बच्चों को लेने के लिए जा रही,,पर इसमें कोई स्कूली बच्चे नहीं थे, हादसे में बस का ड्राइवर अमन, महिला हेल्पर भारती व पुरुष हेल्पर मिथुन गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। हाइवा स्कूल बस से टकराते हुए रोड पर पलट गई , जिसके नीचे एक पिकअप गाड़ी दब गई,और बुरी तरह से उसके नीचे क्षति ग्रस्त हो गई। इसके आगे संबंधित थाने की पुलिस कर रही है।

Related posts

पलवल से सोनीपत तक हरियाणा ऑरबिटल रेल कॉरिडोर के निर्माण का कार्य आवंटन के लिए समझौता।

Ajit Sinha

ज्वैलर्स की दुकान में घुस कर लूट के इरादे से मालिक को गोली मारने के तीन आरोपित को पुलिस ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

डीटीपी इनफ़ोर्समेंट की बड़ी कार्रवाई: सुरूरपुर और गौंछी में अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोज़र- डीलरों में मचा हड़कंप-वीडियो देखें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x