Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ के छात्र की हत्या के मामले में नामजद मुख्य आरोपित हिमांशु सहित पांच आरोपित पकड़े गए, रिमांड पर।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: अपराध शाखा सेंट्रल की टीम ने आज रितेश हत्याकांड के मामले में दो और आरोपी हिमांशु व उज्जवल को गिरफ्तार किया है। गत 27 मार्च को अग्रवाल कॉलेज, बल्लभगढ़ के छात्र रितेश कुमार की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी, जिस संबंध में मृतक रितेश के पिता संतोष कुमार निवासी गर्ग कॉलोनी पार्ट 2 बल्लभगढ़ की शिकायत पर थाना शहर बल्लभगढ़ में हत्या की धारा के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि मामले में कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेंट्रल की टीम ने नामजद आरोपित हिमांशु सहित कुल दो और आरोपितों को गिरफ्तार किया है। हिमांशु, आर्य नगर, सेक्टर -2 फरीदाबाद का रहने वाला है तथा अग्रवाल कॉलेज, बल्ल्भगढ़ में बीसीए द्वितीय वर्ष का छात्र है वहीं दूसरा आरोपित उज्जवल आजाद नगर बल्लभगढ़ का रहने वाला है तथा आरोपितों का दोस्त है। हिमांशु से पूछताछ में ज्ञात हुआ कि निशांत निवासी झारसेंतली अग्रवाल कॉलेज में ही पढ़ाई करता है, गत 26 मार्च को किसी बात को लेकर निशांत से फोन पर आरोपित की गाली गलौज हुई थी, जिस पर आरोपित ने उसको अगले दिन देखने के लिए कहा था। फिर 27 मार्च को आरोपित, अपने साथी बल्लू,सचिन, पंकज,उज्जवल आदि को साथ लेकर निशांत व उनके साथियों के साथ मार्केट में झगड़ा किया। रितेश, निशांत की तरफ से झगड़े में आया था, झगड़े के दौरान रितेश को चाकू लग गया और चोट लगने से उसकी मृत्यु हो गई। वहीं उज्ज्वल ने बताया कि दोस्तों ने फोन कर उसको बुलाया था, जिस पर वह डंडा लेकर झगड़े के लिए गया था। दोनों आरोपितों को और अधिक जानकारी व बरामदगी के लिए अदालत में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। मामले में आरोपित बल्लू उर्फ कौशलेंद्र, पंकज व सचिन को 28 मार्च को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनको 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया हुआ है।

Related posts

फेसबुक पर विज्ञापन के जरिए से ऑनलाईन शराब बेचने के नाम पर धोखे से ठगी करने वाले 2 आरोपितों को गिरफ्तार किया हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: अस्पताल में चल रहे वैक्सीनेशन कैंप में खामियां को प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुमित गौड़ ने किया उजागर

Ajit Sinha

फरीदाबाद: गाली-गलौज करने पर 10 लोगों ने की दीपक की बेहरमी से पिटाई, और रस्सी से बांधकर गली डाल फेंका, दो पकड़े

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x