Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली

दिल्ली के शाहदरा के एक फ्लैट में एक बैग में महिला की लाश मिली है, जो कंबल में लिपटी हुई थी, बदबू आने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
दिल्ली के शाहदरा इलाके के एक डीडीए फ्लैट में एक बैग में महिला की लाश मिली है, जो कंबल में लिपटी हुई थी, जिसकी अभी तक पहचान नहीं हुई है। संबंधित थाने की पुलिस ने जांच के बाद महिला के शव को पोस्टमार्टम एवं पहचान के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। यह महिला के शव वाला बैग मकान मालिक विवेकानंद मिश्रा, जिनकी आयु लगभग 50 -60 साल, मकान नंबर -118 ए सत्यम एन्क्लेव , झिलमिल कॉलोनी, डीडीए फ्लैट है, में यह बैग मिली है। पुलिस की माने तो शुक्रवार को सायं 4 बजकर 37 मिनट कॉल आई थी कि एक कमरे के अंदर से काफी बदबू आ रही है, इसके बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंची, और जांच के बाद यह सब पता चला। आगे पुलिस की जांच जारी है।

Related posts

शुक्रवार को ‘दिल तो हैप्पी है जी’ टीवी सीरियल की एक्ट्रेस सेजल शर्मा ने की आत्महत्या

Ajit Sinha

घर के अंदर लगी भीषण आग में तीन महिलाएं समेत 6 लोगों ने तड़प -तड़प कर तोडा दम, आगे की कार्रवाई जारी।

Ajit Sinha

प्लॉट को लेकर हुए विवाद में, घर में घुसकर हमलावरो लाठी-डंडों व रॉड से महिला को उसके मासूम बच्चों के सामने जमकर पीटा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x