Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हाइलाइट्स

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड पुलिस चौकी की टीम ने आज एक ब्रेज़ा कार की दिग्गी से बरामद किए ढेड़ करोड़ रूपए -देखें।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: सूरजकुंड थाना के अंतर्गत ग्रीन फील्ड पुलिस चौकी की टीम ने आज देर शाम चेकिंग के दौरान एक ब्रेज़ा कार की दिग्गी में से तीन नोटों से भरे बैग को बरामद किए है। गिनती करने पर ढेड़ करोड़ रूपए निकले। पुलिस ने इनकम टैक्स विभाग को इस बारे में सूचना दे दी है, ताकि आगे की कार्रवाई वह कर सकें। आज देर शाम के वक़्त एनएचपीसी चौक से लेकर रेलवे अंडरपास से आगे ग्रीन फील्ड कॉलोनी के गेट नंबर-3 तक भीषण जाम थी , क्यूंकि अंडरपास में एक गाड़ी खराब हो गई थी। इस दौरान सड़क पर पुलिस मुश्तैद थी।

पुलिस को मुस्तैद देखते हुए ब्रेज़ा कार चला रहे लोगों एकदम से घबरा हट होने लगी, इसी दौरान पुलिस को उस पर शक हुआ। और उसकी तलाशी लेनी शुरू कर दी, तलाशी के दौरान कार की दिग्गी से पुलिस को तीन बैग मिले, जिसे एक -एक करके खोल कर देखा गया तो तीनों बैगों में 500 -500 के नोटों के बंडल भरे हुए थे, की गिनती की गई तो कुल रकम ढेड़ करोड़ रूपए थे।

उनका कहना है कि ब्रेज़ा कार में दो लोग सवार थे, जिनके नाम कुशल पाल , निवासी उत्तरप्रदेश व कुंदन , निवासी कालका जी , दिल्ली है। एसएचओ प्रहलाद सिंह ने कहना कि पूछताछ में इन दोनों ने पुलिस को बताया कि वह लोग गुरुग्राम से चलकर फरीदाबाद के रास्ते नोएडा , उत्तर प्रदेश जा रहे थे। आगे पुलिस और इनकम टैक्स विभाग के अधिकारी अपनी कार्रवाई कर रहे है।


Related posts

सड़क हादसे में कार सवार महिला की दर्दनाक मौत, लड़के की हालात गंभीर, गुरुग्राम से फरीदाबाद आते वक़्त हुआ दर्दनाक हादसा।

Ajit Sinha

अय्याशियों लिए पडोसी के घर में की लाखों की चोरी, 10 लाख रूपए के आभूषण और नगदी के साथ दो चोर अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: बिना अनुमति चुनाव में नहीं दोड़ेगी कोई गाड़ी : विक्रम सिंह

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x