Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद शिक्षा

फरीदाबाद: डीएवी शताब्दी महाविद्यालय में सात दिवसीय एन•एस•एस शिविर का उद्घाटन।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: डीएवी के राष्ट्र सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर का उद्घाटन महाविद्यालय की कार्य वाहक प्रचार्या डॉ•अर्चना भाटिया द्वारा हवन व दीप प्रज्वलन से किया गया।इसके बाद स्वयं सेवकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्साह दिखा कर शिविर की शोभा बढ़ाई। इस शिविर का विषय – यूथ फॉर माय भारत एंड डिजिटल लिटरेसी रहा। रिबन कटिंग द्वारा  कार्यक्रम का आरंभ किया गया। सभी विद्यार्थियों को 22 से 28 मार्च तक लगने वाले रात– दिन के इस कैंप का उद्देश्य विस्तार से बताते हुए कार्यकारी प्राचार्या डॉ. अर्चना भाटिया ने कहा कि इस कैंप के  माध्यम से युवा शक्ति को राष्ट्रीय सेवा योजना से समर्पित भाव से जोड़ना है, सम्मिलित कार्य करना व कर्तव्य भावना के साथ साथ नैतिक मूल्य के विषय में बताया और उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद किया। सभी विद्यार्थियों का माय भारत पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन किया गया।इसके बाद डॉ• जितेंद्र ढुल (पी•ओ• बॉयज विंग) एवं मिस कविता शर्मा (पी•ओ • गर्ल्स विंग) द्वारा एन एस एस की गतिविधियों का संक्षिप्त वर्णन किया गया। शिविर में 100 स्वयं सेवकों ने भाग लिया एवं अपनी प्रतिभा का बढ़ चढ़कर प्रदर्शन किया।

Related posts

“हरियाणा किक बॉक्सिंग संघ” द्वारा “अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस” कार्यक्रम किकबॉक्सिंग प्रशिक्षण केंद्र में मनाया गया

Ajit Sinha

विधानसभा चुनाव कराने के लिए 3 कम्पनी मांगी गई है जो जल्द फरीदाबाद पुलिस का सहयोग करने के लिए पहुंचेगी-सीपी।

Ajit Sinha

मुक्त आनलाइन पाठ्यक्रमों एवं डिजिटल लर्निंग पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x