Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

गौकशी के फिराक में घूम रहे गैंगस्टर एक्ट में वांटेड 15-15 हजार इनामी चार बदमाश पकड़े गए।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
कोतवाली जारचा पुलिस ने संगठित गैंग बनाकर गोकशी करने वाले 15-15 के चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है. यह आरोपित गैंगस्टर एक्ट में भी वांछित चल रहे थे,  इनके पास से दो तमंचे,  जिंदा कारतूस, एक वैगन आर गाड़ी और गोकशी का सामान बरामद किया गया है. पुलिस के गिरफ्त में खड़े अरमान, उवैश, सुलेमान और शकील ये अंतर्जनपदीय गोकशी गैंग के सदस्य हैं. जो गोवंशों को मार कर उनके मांस की तस्करी करते थे, जिससे मोटा धन कमा रहे थे। ग्रेटर नोएडा की एडिशनल डीसीपी ने बताया कि जारचा पुलिस को इसका इनपुट मिल मिला था. गौकशी गिरोह के सदस्य समाना नहर के पास देखे गए है. जारचा थाने की पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए इन चारों तस्करों की घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया. एडिशनल डीसीपी ने बताया कि इन बदमाशों के खिलाफ गौतम बुध नगर,  बुलंदशहर और हापुड़ में गौकशी  के कई मामले दर्ज हैं. जारचा थाने में इनके खिलाफ गैंगस्टर की धारा में मुकदमा दर्ज था यह चारों अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहे थे,  जिसके कारण इन सभी पर 15-15 हजार का इनाम घोषित किया गया था.  पुलिस को लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय इनपुट मिला था जिसके बाद  पुलिस ने घेराबंदी कर इन चोरों को दबोच लिया. इनके पास से गोकशी के औजार 2 छुरे, एक इंजेक्शन XYLAXIN, 01 गडासा, 02 सिरिंज, एक रस्सा, 01 बांस का डंडा, 2 सफेद रंग के खाली कट्टे के अलावा वैगन आर गाड़ी के अलावा तमंचा और कारतूस भी बरामद किया गया है.

Related posts

साइबर सैल ने करोड़ों की ठगी करने के आरोप में एक नाइजीरियन नागरिक को किया अरेस्ट, डीसीपी की सुनिए इस वीडियो में

Ajit Sinha

नशीला पदार्थ जेल में सप्लाई के मामले में एक जेल वार्डन सहित दो लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन में कार्यरत एनफोर्समेंट अधिकारी तथा अस्सिस्टेंट कमिश्नर 2 लाख की रिश्वत लेने के आरोप में अरेस्ट 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x