Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

सनसनीखेज खुलासा: दीपक मेरे घर आता और मेरी बहन पर गलत नजर रखता था, इसीलिए होली वाले दिन उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी-पकड़ा गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: गत 15 मार्च को रात के समय गांव नवादा कोह की पहाड़ी में एक नामालूम नौजवान की लाश मिली थी, जिसके दोनों हाथ बंधे हुए थे, मुंह में कपड़ा डाल रखा था और नाक से खून निकल रहा था, जिस पर थाना डबुआ की टीम ने स्वयं संज्ञान लेते हुए हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कराया तथा फॉरेंसिक साइंस टीम को बुलाकर मौका का निरीक्षण कराया गया। पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि  मृतक की पहचान दीपक(19) निवासी नैन चौक, जवाहर कॉलोनी, फरीदाबाद के रूप में  हुई। मृतक के परिजनों ने बताया कि दीपक गत 14 मार्च को दिन के समय घर से निकला था और वापस नहीं आया। वह पिछले चार-पांच महीने से प्रेस कॉलोनी स्थित एक वर्कशॉप में काम कर रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता ने अपराध शाखा सेक्टर- 30 को आरोपितों की धर-पकड़ बारे निर्देशित किया गया, जिस पर कार्रवाई  करते हुए अपराध शाखा सेक्टर -30 की टीम ने आरोपित सुरेश को गिरफ्तार किया है।उन्होंने आगे बताया कि गिरफ्तार आरोपित सुरेश (22), सुंदर कॉलोनी फरीदाबाद का रहने वाला है। आरोपित से पूछताछ में पता चला है कि मृतक दीपक उसके चाचा का लड़का था, दीपक उनके घर पर आता रहता था, आरोपित को शक था कि दीपक उसकी बहन पर गलत नजर रखता है, आरोपित को दीपक का घर आना पसंद नहीं था, गत 14 मार्च को भी मृतक दीपक आरोपित के घर पर आया था, इसी बात के चलते वह, दीपक को अपने साथ गांव नवादा कोह की पहाड़ी के पास ले गया, जहां पर उसने मृतक दीपक को शराब पिलाई और दीपक को ज्यादा नशा होने पर उसको अपने साथ पहाड़ी में ले गया, जहां पर उसने मृतक के कपड़े उतरवा लिए और पेंट से हाथ बांधकर कमीज से गला घोट कर दीपक की हत्या कर दी और मुंह में कपड़ा डाल दिया। आरोपित को अदालत में पेश कर आज पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।

Related posts

एक तेज रफ्तार मर्सिडीज़ कार फुटपाथ पर पेड़ से टकराई और फिर खंभे पर जा टकराई.पेड़ टूट कर मर्सिडीज़ कार पर गिर गया

Ajit Sinha

फरीदाबाद : कानून ब्यवस्था लचीलेपन की वजह से शहर में लूटपाट व छीना झपटी की घटनाओं में काफी इजाफा हुआ हैं, लूटती महिलाएं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: गांव झाड़सेंटली में विकसित एक अवैध कॉलोनी में डीटीपी एनफोर्समेंट की टीम ने की भारी तोड़फोड़ -वीडियो देखें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x