Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: होली वाले दिन शराब पीने से मना किया तो पेट्रोल छिड़कर उसके घर में आग लगा दी, जिससे घर का सामान जलकर हुआ खाक-पकड़ा गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: पीएस पल्ला क्षेत्र के अंतर्गत होली वाले दिन शराब पीने से मना तो एक  घर में पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी, जिससे घर में तक़रीबन सामान चल कर ख़ाक हो गई। जिस शख्स ने शिकायतकर्ता के घर में आग लगाई है, का उसके घर लगभग 8 -10 सालों से आना- जाना था। इस संबंध में पीएस पल्ला में कानून की सम्बंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। अब पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि पीएस पल्ला के अंतर्गत आने वाली पुलिस चौकी नवीननगर में अंकित निवासी विनय नगर फरीदाबाद ने एक शिकायत दी। जिसमें बताया कि गत 14 मार्च को सुरेंद्र, जो पिछले 8-10 साल से उनके घर आता जाता है, सुबह उनके घर आया और होली के त्योहार पर उसने शराब पीने को कहा,जिसको घर पर शराब पीने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर  सुरेंद्र ने शिकायतकर्ता के घर में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी जिसमें उसका घर का सामान जल गया। जिस शिकायत पर पीएस पल्ला में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।उनका कहना है कि मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस चौकी नवीन नगर की टीम ने सुरेंद्र निवासी  कलानौर रोहतक हाल बदरपुर दिल्ली  को अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना पर नया पल्ला पुल से गिरफ्तार किया है।आरोपित ने पूछताछ में बताया कि उसका शिकायकर्ता के घर करीब 8/10 साल से आना जाना है,गत  7 मार्च को शिकायतकर्ता अंकित की बहन की शादी थी, शादी के दौरान उसकी अंकित के साथ कहासुनी हो गई थी, इसी बात की रंजिश रखते हुए उसने होली के दिन अंकित के घर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी.आरोपित को पूछताछ के बाद माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Related posts

फरीदाबाद: रक्षाबंधन पंखा मेले की तैयारियां पूरी, राज्य सभा सांसद व सदस्य सीडब्ल्यूसी दीपेंद्र सिंह हुड्डा होंगें मुख्य अतिथि।

Ajit Sinha

आधार कार्ड पर लोन और जॉब दिलवाने का झांसा देकर ठगी करने वाली महिला समेत दो गिरफ्तार

Ajit Sinha

स्कूल बस ने सवारी से भरे ऑटो में मारी जबरदस्त टक्कर, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, 5 गंभीर रूप से घायल।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x