Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य हाइलाइट्स

फरीदाबाद: होली के दौरान खानपान को लेकर बरतें सावधानी: डॉ. बीर सिंह सहरावत

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: पेट एवं लिवर रोग विभाग के प्रोग्राम क्लिनिकल डायरेक्टर एवं एचओडी डॉ. बीर सिंह सहरावत ने कहा कि होली के अवसर पर बाजार में उपलब्ध मिठाइयों का सेवन सावधानी से करें क्योंकि इन खाद्य पदार्थों में मिलावट होने की आशंका ज्यादा होती है। मिलावटी मिठाइयां खाने से आपको कई प्रकार की पेट संबंधित स्वास्थ्य समस्याएँ हो सकती हैं जैसे खट्टी डकार, पेट में जलन, गैस बनना, उल्टी और दस्त आदि। इसके अलावा फ़ूड पोइज़निंग की शिकायत भी हो सकती है।

इसलिए सलाह दी जाती है कि होली के अवसर पर बाहर के खाने की बजाय घर पर बने भोजन का सेवन करें। इस दौरान अधिक मीठे व्यंजनों से परहेज करें क्योंकि इनके ज्यादा सेवन से शुगर का स्तर बढ़ सकता है। शुगर के मरीज गुझिया या अन्य मिठाई के सेवन से बचें। सुबह और दोपहर में आप पकवान खा रहे हैं तो रात के समय हरी सब्जियों से बना सूप जैसा हल्का भोजन लेना चाहिए। इससे आपका पाचन तंत्र स्वस्थ रहेगा। खाने के तुरंत बाद पानी न पिएं, लेकिन पूरा दिन में ढाई से तीन लीटर पानी पिएं। रंग के हाथों को अच्छे से साफ करने के बाद ही खाना खाएं। जहाँ तक हो सके तो भांग और शराब के सेवन से दूर रहें।

Related posts

फरीदाबाद के उपायुक्त यशपाल ने आज मुल्ला चौक पर बनाए गए वन स्टॉप सेंटर का उदघाटन किया ।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: डायनेस्टी इंटरनेशनल स्कूल , सेक्टर -28 में आज वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: फार्मेसी काउंसिल में हुए भ्रष्टाचार मामले में हमारी ही सरकार कर रही है विजिलेंस की जांच-अनिल विज

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x