Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

होली और जुमे की नमाज एक ही दिन होने से पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर हाई अलर्ट मोड पर

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
रंगों के पर्व होली पर जिले में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहेगी। इसके लिए कमिश्नरेट पुलिस ने अभी से तैयारी शुरु कर दी है। होली और जुमे की नमाज एक ही दिन होने से पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्ध नगर हाई अलर्ट मोड पर है.पर्व को शांतिपूर्वक व सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाए जाने के लिए चार हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती अलग-अलग जगहों पर की है। नोएडा के चौराहे पर लड़कियों के घेर बसंत पंचमी के बाद से लगने शुरू हो जाते है, इन चौराहों पर होलिका दहन होता, इसके अलावा सोसायटियों और गांवो मे होलिका दहन किया जाता है,इस बार जिले में 984 स्थान पर होलिका दहन प्रस्तावित है। 14 मार्च को होली और जुमे की नमाज एक ही दिन होने के कारण पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्ध नगर हाई अलर्ट मोड पर है. गौतमबुद्ध नगर को 10 जोन और 26 सेक्टर में बांटा गया है.सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. 4000 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है 26 मोबाइल क्यूआरटी और दो कंपनी अर्धसैनिक बल को तैनात किया गया है. डीसीपी ने बताया कि 44 संवेदनशील और हॉटस्पॉट स्थान को चिन्हित, ड्रोन से की जा रही है निगरानी,अतिरिक्त पुलिस बल,पीएसी और अर्धसैनिक बल तैनात किया गया है पर्व को शांतिपूर्वक व सौहार्दपूर्ण से मनाया जा सके इसके लिए 181 आरडब्ल्यूए और 329 ग्रामों की ग्राम सुरक्षा समिति के साथ 66 से अधिक शांति बैठक की गई है. होली पर शराब पीकर खतरनाक ड्राइविंग करने वालो के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा. डीसीपी ट्रैफिक ने बताया कि होली के दिन विशेष टीमें लगाकर ब्रेथ एनालाइजर की सहायता से शराब पीकर वाहन चलाने वाले और हुड़दंगियों के विरुद्ध समुचित कार्रवाई की जाएगी।सोशल मीडिया पर नजर रखी जा रही है और त्यौहार के दौरान आपत्तिजनक व भड़काऊ पोस्ट करने वाले लोगों को खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी

Related posts

सिटी सेंटर स्थित लॉजिक मॉल के फ्लोर पर एक स्टोर में लगी आग फर्स्ट पूरे मॉल को खाली कराया गया-वीडियो देखें।

Ajit Sinha

देश छोड़ कर भाग रहे करोड़ों के घपलेबाज मयंक अग्रवाल को दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने एयरपोर्ट से धर दबोचा।

Ajit Sinha

500 -500 के 2 लाख 98 हजार रुपए की नकली नोट के साथ एक शख्स पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x