Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद ब्रेकिंग: हरियाणा राज्य मानवाधिकार आयोग के सदस्य दीप भाटिया ने एनआईटी स्थित बाल सुधार गृह का किया निरीक्षण

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:हरियाणा मानवाधिकार आयोग के सदस्य दीप भाटिया ने मंगलवार को एनआइटी स्थित बाल सुधार गृह और प्लेस आफ सेफ्टी का निरीक्षण कर वहां रह रहे बच्चों से वार्तालाप करते हुए उनके रहने तथा खान-पान की व्यवस्था के बारे में जाना।आयोग के सदस्य भाटिया ने वहां उपस्थित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बाल सुधार गृह में रह रहे सभी बच्चों को गुणवत्तापूर्ण भोजन सहित सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जायें। उन्होंने बाल सुधार गृह में प्रबंधन और साफ सफाई का भी जायजा लिया।आयोग के सदस्य भाटिया ने कहा कि बाल सुधार गृह में किशोरों के लिए पढ़ाई-लिखाई तथा मनोरंजन एवं खेल-कूद के लिए पर्याप्त साधन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि वे यहाँ रहते हुए अपने समय का सदुपयोग करते हुए अपने आने वाले भविष्य को बेहतर बनाने का प्रयास करें। उन्होंने सभी बच्चों को आश्वासन देते हुए कहा कि आयोग द्वारा उन्हें पढ़ाई-लिखाई के साथ सिलाई, खाना बनाना, इलेक्ट्रीशियन एवं प्लंबिंग जैसे वोकेशनल कोर्स करने की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

Related posts

हरियाणा सरकार ने आज 5 आईएएस, 17 एचसीएस, 2 आईपीएस व 16 एचपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं-लिस्ट पढ़े।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: अपराधियों पर की जाए पूरी सख्ती, डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने दिए निर्देश ताकि आमजन निर्भय होकर करें जीवन व्यतीत ।

Ajit Sinha

रिलायंस डिजिटल स्टोर का सेल्समेन चोरी के करीब 60 लाख रूपए मोबाइल फोन के साथ अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x