Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

पार्सल कंपनी के कस्टमर सर्विस के नाम पर ठगी करने वाले ठगों को बैंक खाता उपलब्ध कराने वाली 1 महिला सहित तीन आरोपित पकड़े।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:इंडियन पोस्ट के लिए गूगल पर सर्च किया तो उनसे कुछ व्यक्तियों ने संपर्क किया और बातों में उलझा कर ठगी की वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में पीएस साइबर क्राइम दक्षिण, गुरुग्राम की टीम ने आज एक महिला सहित तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपितों के कब्जे से 3 मोबाइल फोन , 3 सिम कार्ड , 3 एटीएम कार्ड , 8 चेक बुक।  11 पासबुक बरामद किए है। पुलिस की आगे की कार्रवाई जारी है। पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 13.02.2024 को एक व्यक्ति ने थाना साइबर अपराध दक्षिण, गुरुग्राम में एक लिखित शिकायत के माध्यम से बताया कि उसने इंडियन पोस्ट का इंक्वारी नंबर गूगल पर सर्च किया था। उसके द्वारा सर्च किए गए नंबर पर उसने  संपर्क किया तो सामने वाले व्यक्तियों ने उसे बातों में उलझाकर उससे 95 हजार रुपए की ठगी कर ली। प्राप्त शिकायत पर थाना साइबर अपराध दक्षिण, गुरुग्राम में धारा 318(4), 319 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पीएस साइबर क्राइम दक्षिण , गुरुग्राम के नेतृत्व में उन की टीम ने तकनीक की सहायता से कार्रवाई करते हुए 3 आरोपितों को ६ मार्च 2025 गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों के नाम नीलोफर (महिला) निवासी बेगमपुर नई बस्ती जिला कानपुर (उत्तर-प्रदेश),अभिषेक कुमार मिश्रा निवासी चटाई मोहाल जिला कान पुर (उत्तर-प्रदेश) व हर्षित शुक्ला निवासी गोपी नाथपुरम शुक्लागंज जिला उन्नाव (उत्तर-प्रदेश) है। पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि उपरोक्त सभी आरोपितों  ने दिल्ली के पते पर आधार कार्ड बनवाया हुआ था तथा उसके माध्यम से खुद के नाम पर अनेक बैंक खाते खुलवाए हुए थे। आरोपितों उन बैंक खातों को साइबर ठगों को उपलब्ध करवाते थे जिसके लिए आरोपितों को एक बैंक खाता के 5 हजार रुपए मिलते थे।पुलिस टीम द्वारा आरोपितों  के कब्जा से 3 मोबाईल फोन, 3 सिम कार्ड्स, 3 एटीएम कार्ड्स, 8 चेकबुक व 11 पासबुक बरामद की गई है। मुकदमा  में नियमानुसार आगामी कार्यवाही की जा रही है। मुकदमा  का अनुसंधान जारी है।

Related posts

गुरुग्राम ब्रेकिंग: लघु सचिवालय भवन की सुरक्षा के लिए एसडीएम और सीटीएम ने किया निरीक्षण

Ajit Sinha

वित्तीय मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई:हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद के सीएओ रणधीर सिंह को सेवा से बर्खास्त किया गया।

Ajit Sinha

हरियाणा में कोरोना का कहर जारी, आज प्रदेश में कोरोना के 2099 नए मरीज आए, गुरुग्राम में 604 व फरीदाबाद में 237 केस हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x