Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ पंचकूला राजनीतिक हरियाणा

महत्वपूर्ण विषयों को लेकर भाजपा ने संगठनात्मक बैठक बुलाई, शुक्रवार को पंचकूला में होगी बैठक

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: भाजपा ने शुक्रवार को पंचकूला में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक बुलाई है। सात मार्च को होने वाली इस बैठक में नगर निकाय चुनाव की समीक्षा के साथ-साथ आगामी कार्ययोजनाओं पर मंथन होगा। बैठक में मुख्यमंत्री नायब सैनी,प्रदेश प्रभारी डाक्टर सतीश पूनिया, प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली, संगठन मंत्री फणींद्र नाथ शर्मा, महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, अर्चना गुप्ता और कृष्ण बेदी सहित अनेक नेता मौजूद रहेंगे। दोपहर 2 बजे होने वाली इस बैठक में प्रदेश भाजपा के आला नेता संगठनात्मक चुनाव की तैयारी, विधानसभा सत्र सहित विभिन्न संगठनात्मक एवं राजनीतिक गतिविधियों पर विस्तृत रूप से चर्चा करेंगे।
भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी ने बताया कि बैठक में जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी व जिला चुनाव संयोजकों के अलावा अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री, प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष संगठन के पदाधिकारियों के साथ नगर निकाय चुनाव को लेकर वन-टू-वन चर्चा करेंगे और उनके विचार भी सुनेंगे। बैठक में संगठन चुनाव को गति देने पर भी विचार विमर्श होगा, साथ ही आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी कार्ययोजना तैयार की जाएगी। पानीपत में होने वाले निकाय चुनाव पर भी भाजपा के नेता चर्चा करेंगे और अब तक की चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे।प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही केंद्र और प्रदेश में लगातार भाजपा की सरकार बन रही है। मुख्यमंत्री नायब सैनी की अगुवाई में भाजपा सरकार का लक्ष्य जन आकांक्षाओं को पूरा करना है व देश और प्रदेश को विकसित बनाना है। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार जनहित में योजनाएं बनाकर काम कर रही है। सरकार की योजनाएं पात्र व्यक्ति तक पहुंचे इसके लिए भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ता लगातार धरातल पर काम कर रहे हैं। अरविंद सैनी ने बताया कि इस बैठक में नायब सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ और योजनाओं की जानकारी और अधिक लोगों तक पहुंचाने के संबंध में भी जरूरी दिशा निर्देश दिए जाएंगे।

Related posts

हरियाणा पुलिस ने महज 3 दिन में सुलझाई लूट की वारदात,दोस्त ही निकला मुख्य आरोपी, पांच को किया गिरफ्तार

Ajit Sinha

असम में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार बनना तय है- अमित शाह

Ajit Sinha

अफ्रीका देशों की महिला राजदूतों एवं उच्चायुकतों ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को बांधी राखी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x