Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा हाइलाइट्स

बॉयफ्रेंड सचिन ने दी थी कांग्रेसी कार्यकर्ता हिमानी नरवाल की सनसनीखेज हत्या की वारदात को अंजाम, पकड़ा गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
हरियाणा, रोहतक: कांग्रेसी नेत्री हिमानी नरवाल की सनसनीखेज हत्याकांड के मामले में हिमानी के बॉयफ्रेंड सचिन को हरियाणा पुलिस ने दिल्ली के नजफगढ़ इलाके से गिरफ्तार किए जाने की खबर आई है। आरोपित सचिन हरियाणा के बहादुरगढ़ के पास का रहने वाला है। आरोपित ने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया है कि हिमानी नरवाल उसपर शादी के लिए दवाब बना रही थी , और उसे ब्लेकमैल कर रही थी। पुलिस ने आरोपित के पास से मृतका हिमानी नरवाल के मोबाइल फोन व आभूषण भी बरामद किए है। आगे पुलिस आरोपित सचिन से गहनता से पूछताछ कर रही है।  शनिवार ,1 मार्च 2025 को रोहतक के सांपला इलाके में एक सूटकेस में हिमानी नरवाल की लाश मिली थी, और इस सनसनीखेज हत्या मामले में जब सम्बंधित थाने की पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी थी, अब मृतका हिमानी नरवाल के बॉयफ्रैंड सचिन को दिल्ली के नजफगढ़ से गिरफ्तार किया है।     

Related posts

मेरे लिए विधायक बनना महत्वपूर्ण नहीं, भाजपा की सरकार बनाना महत्वपूर्ण: पंडित मोहन लाल कौशिक

Ajit Sinha

पूर्व विधायक बोले, करोड़ों के चेक साइन करने वाले आईएएस और घोटाले के पैसों से महंगी गाड़ियां खरीदने वालों को बचा गए सीएम।

Ajit Sinha

फरीदाबाद एंटी करप्शन ब्यूरो की कार्रवाई: 20000 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुआ पुलिस जांच अधिकारी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x