Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद ब्रेकिंग: नगर निगम चुनाव सुचारू संचालन के उद्देश्य से नियुक्त किए गए एआरओ


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी विक्रम सिंह ने बताया कि नगर निगम, फरीदाबाद के आम चुनाव के सुचारू संचालन के उद्देश्य से निम्नलिखित अधिकारियों को संबंधित वार्डों के एआरओ के साथ नियुक्त किया गया है जोकि इस प्रकार है। उपमंडल अधिकारी फरीदाबाद शिखा को एआरओ तथा उनके साथ तहसीलदार फ़रीदाबाद पायल यादव और एक्सईएन, आईएन प्रदूषण, बल्लभगढ़ आकांशा, संयुक्त सीईओ, एफएमडीए भारत भूषण को एआरओ तथा उनके साथ तहसीलदार बड़खल नेहा सहारन और जेडी एमएसएमई दिनेश कुमार शर्मा, उपमंडल अधिकारी बड़खल त्रिलोक चंद को एआरओ तथा उनके साथ एनटी बड़खल उमेश कुमार व सीडीपीओ बीएलबी जोन सुशीला सिंह,

उपमंडल अधिकारी बल्लभगढ़ मयंक भारद्वाज को एआरओ तथा उनके साथ तहसीलदार बल्लभगढ़ भूमिका लांबा तथा एन टी तिगांव जय प्रकाश, एफएमडीए की अतिरिक्त सीईओ गौरी मिड्ढा को एआरओ तथा उनके साथ एनटी धौज प्रतीक और जीएम डीआईसी सचिन यादव, एचएसवीपी के ईओ नवीन कुमार को एआरओ और एक्सईएन, आरओ प्रदूषण, एफबीडी संदीप तथा डीएलसी अजय पाल डुड्डी को नियुक्त किया गया है।

इसी प्रकार डीआरओ सुशील शर्मा को एआरओ तथा उनके साथ एन.टी मोहना ओंकार दत्त शर्मा और जी.एम. रोडवेज, बल्लभगढ़ लेखराज, एसटीपी टाउन एंड कंट्री प्लानिंग देवेन्द्र  एआरओ तथा उनके साथ डीटीपी प्लानिंग मनीष और डीटीपी इंफोर्स्मेंट राहुल सिंगला, डिप्टी सीईओ जिला परिषद परमिंदर को एआरओ तथा बीडीपीओ बल्लभगढ़ पूजा शर्मा व सहायक रोजगार अधिकारी, बड़खल निकिता यादव को नियुक्त किया गया है।

Related posts

‘विश्व ऑस्टियोपोरोसिस दिवस’पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में अधिक पाई जाती है ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या.

Ajit Sinha

फ़रीदाबाद: बडखल व एन आई टी विधानसभा के सभी 6 मंडलों में मंडल स्तर पर कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण का हुआ समापन

Ajit Sinha

फरीदाबाद: अग्रवाल पब्लिक स्कूल की 12वीं कक्षा की छात्रा तनीषा बंसल ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x