Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

एक करोड़ 25 लाख कीमत का 646 किलो गांजा को जलाकर किया गया नष्ट, वायु प्रदूषण पर रखा गया विशेष ध्यान



अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर में सात थानों में पर दर्ज एनडीपीएस एक्ट के 134 मुकदमों से संबंधित कुल 646.705 किलो गांजा नष्ट किया गया. नष्ट किए गए गांजे की कीमत एक करोड़ 25 लाख रुपये आंकी गई है।कासना साइट 5 स्थित औद्योगिक इकाई नेशनल वुड प्रोडक्ट्स में बोरियों से निकाल कर गांजे को भट्टी डाल जला कर नष्ट किया जा रहा है.  डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि जिला न्यायालय से अनुमति लेने के बाद पुलिस प्रशासन ने सात थानों में दर्ज 134 मुकदमों से संबंधित कुल 646.705 किलो गांजा नष्ट किया गया।

थाना सेक्टर-24 पर 43 मामलो  से संबंधित कुल 28.545 किलोग्राम गांजा, थाना सेक्टर-49 पर 1 अभियोग से संबंधित कुल 1.100 किलोग्राम गांजा का, थाना सेक्टर-58 पर 27  मामलो से संबंधित कुल 20.020 किलोग्राम गांजा थाना कासना पर 2  मामलो से संबंधित कुल 452.4 किलोग्राम गांजा,  थाना सेक्टर-39 पर एक अभियोग से संबंधित कुल 107 किलोग्राम गांजा, थाना फेस-1 पर 51 मामलो से संबंधित कुल 32.890 किलोग्राम गांजा, थाना सेक्टर-20 पर 7 मामलो से संबंधित कुल 4.750 किलोग्राम गांजा नष्ट किया गया।

नष्ट किए गए  कुल माल की कीमत लगभग 01 करोड़ 25 लाख रूपये है।डीसीपी ने बताया कि सभी मुकदमे न्यायालय में विचाराधीन हैं। जिले में पहली बार गांजा नष्ट किया गया। अभी तक गांजा नष्ट करने के लिए बुलंदशहर ले जाया जाता था। गांजा नष्ट करने के लिए कासना साइट 5 स्थित औद्योगिक इकाई नेशनल वुड प्रोडक्ट्स को चुना गया। आगे भी इसी प्रकार कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी

Related posts

निजी चैनल के कार्यालय पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का हंगामा और घेराव, एक दर्जन कांग्रेसियों को लिया हिरासत में।

Ajit Sinha

बेटी की हत्या कर पिता ने ही दर्ज कराई थी ‘गुमशुदगी’ पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

Ajit Sinha

एक करोड़ की फरौती: सब्जी व्यापारी की पहले अपहरण, जब वह भागने का प्रयास किया तो उसकी गला घोंट कर हत्या कर दी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x