Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय के साथ परिवार के अन्य सदस्यों ने भी पवित्र त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज बुधवार को माघ पूर्णिमा के अवसर पर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित आस्था और अध्यात्म के महापर्व महाकुंभ मेले में भाग लिया। इस दौरान राज्यपाल व उनकी धर्मपत्नी श्रीमती वसंथा बंडारू के साथ परिवार के अन्य सदस्यों ने भी त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान किया।

राज्यपाल ने कहा कि यह महाकुंभ दुनिया का सबसे बड़ा आध्यात्मिक आयोजन है। शास्त्रों में बताया गया है कि महाकुंभ के दौरान अमृत स्नान करने से व्यक्ति को जीवन में सुख-समृद्धि मिलती है और मनुष्य सभी पापों और बुराइयों से भी मुक्ति प्राप्त करता है।

उन्होंने कहा कि तीर्थराज प्रयागराज आज सनातन संस्कृति की अलौकिक आभा से सुशोभित है। प्राचीन समय से चली आ रही भारत की यह परंपरा आज के आधुनिक युग में भी अक्षुण है और अपनी पूरी भव्यता और दिव्यता के साथ विश्व को भारत की संस्कृति से परिचित करा रही है।

Related posts

देश के किसानों को दबाने के लिए बीजेपी ने झोंकी पूरी ताकत: डॉ. सुशील गुप्ता

Ajit Sinha

केंद्रीय राज्य मंत्री कृषणपाल गुर्जर ने होडल विधानसभा क्षेत्र में सडक़ों के विशेष सुधारीकरण कार्य का किया शुभारंभ

Ajit Sinha

पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति राजन गुप्ता ने कहा कि युवा अधिवक्ता ही न्याय प्रणाली का भविष्य हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x