Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

पंचकूला ब्रेकिंग: रिश्वत लेते हुए सीजीएसटी विभाग डाटा एंट्री ऑपरेटर सोनू कुमार के खिलाफ जिला अदालत में चालान पेश।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला: एंटी करप्शन ब्यूरो, रोहतक की टीम ने आज मंगलवार को आरोपित सोनू कुमार, डाटा ऐन्ट्री ऑपरेटर, सीजीएसटी विभाग, सोनीपत के विरुद्ध चालान (चार्जशीट) न्यायालय में पेश कर दिया गया है। मामला यह था कि शिकायतकर्ता उत्तम निवासी गांव गढी सांपला, जिला रोहतक ने एसीबी को दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि उसकी फर्म अधिराज टैक्सटाइल गांव बैयापुर जिला सोनीपत में स्थित है। इस फर्म के लिए ये उसके द्वारा सितम्बर 2024 को जीएसटी नम्बर लेने के लिए अप्लाई किया था। फर्म को वेरीफाई करने के लिए  जीएसटी निरीक्षक व आरोपित सोनू कुमार उपरोक्त उसकी फर्म पर आए  थे।

दिनांक 12.12.2024 को उसके व्हाट्सएप पर सोनू कुमार का फोन आया जिसने उससे जीएसटी  नम्बर दिलवाने की एवज में 10,000/- रूपये बतौर रिश्वत की मांग की। इसके उपरांत उसी दिन आरोपित  द्वारा दोबारा फोन किया गया व उससे कहा कि वह यह काम 6,000/-रूपये में करवा देगा।जिस पर एसीबी की रोहतक टीम द्वारा कार्रवाई  करते हुए  इस प्रकरण में आरोपित  सोनू कुमार, डाटा ऐन्ट्री ऑपरेटर, सीजीएसटी विभाग, सोनीपत को शिकायतकर्ता उत्तम से 6,000/-रूपये नकद राशि बतौर रिश्वत लेते हुए  रंगे हाथो 51 माईल स्टोन जी.टी.रोड, मुरथल, जिला सोनीपत की पार्किंग से गिरफ्तार किया गया था तथा इस मामले में मुकदमा संख्या 26 दिनांक 13.12.2024 धारा 7, 7 ए. पी.सी. एक्ट 1988 थाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रोहतक दर्ज किया गया। उपरोक्त मुकदमा की तफ्तीश उपरान्त ए.सी.बी. रोहतक द्वारा उपरोक्त आरोपित  सोनू कुमार, डाटा ऐन्ट्री ऑपरेटर, सीजीएसटी विभाग, सोनीपत के विरुद्ध चालान (चार्जशीट) अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश न्यायालय, सोनीपत में पेश कर दिया गया है।

Related posts

फरीदाबाद: पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कार्यकर्ताओं को “बूथ जीता, चुनाव जीता” का दिया मंत्र

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ग्रेटर फरीदाबाद, सेक्टर -85 में एक सीनियर सिटीजन की आई 10 कार में जिंदा जलने के कारण मौत हो गई।   

Ajit Sinha

फरीदाबाद: डॉ प्रशांत भल्ला को देश के प्रमुख उद्योग कक्ष एसोचैम में शिक्षा पर राष्ट्रीय परिषद की अध्यक्षता के लिए चुना गया है।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x