Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा हाइलाइट्स

स्कूल को बम से उड़ाने की मिली धमकी, पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, जांच -वीडियो देखें।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
दिल्ली से सटे नोएडा में शिव नादर स्कूल को बम से उड़ने की धमकी का स्पैम ईमेल आने के साथ ही थाना एक्सप्रेसवे पुलिस टीम बॉम्ब स्क्वाड, फायर ब्रिगेड, डॉग स्क्वाड और बीडीडीएस टीमें मौके पर पहुंच गई और डीसीपी नोएडा के देखरेख में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, लेकिन स्कूल में कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली इसके बाद यह सूचना फर्जी करार दिया गया।


स्कूल को बम से उड़ने की धमकी मिलते ही स्कूल प्रबंधन ने अभिभावकों को एक पत्र जारी कर अपने बच्चों को स्कूल से ले जाने की सूचना दी थी। पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई थी इसके बाद डीसीपी ने बॉम्ब स्क्वाड, फायर ब्रिगेड, डॉग स्क्वाड और बीडीडीएस टीमें मौके पर पहुंचकर सघन चेकिंग अभियान चलाया. डीसीपी नोएडा ने बताया कि धमकी भरा ईमेल स्कूल प्रबंधन को मिला था। इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। स्कूल में कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। साइबर टीम द्वारा ईमेल की जांच की जा रही है।

डीसीपी नोएडा ने बताया कि इस समय एग्ज़ैम भी चल रहे है तो मुझे लगता है किसी बच्चे की भी शरारत हो सकती है, फिर भी इसे हम इसे सीरियसली ले रहे है और इसका पता लगा रहे है। इस बार जो धमकी मिली है वह पिछ्ले बार की घमकी से अलग है. ये धमकी कुछ अजीब टाइप की है और इसमें जैसे साउथ इंडियन टाइप का कुछ लिखा हुआ है, पर वो तो आगे इन्वेस्टिगेशन से पता चल पायेगा।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा 112″ के साथ अग्निशमन सेवाओं (101) का हुआ राज्यव्यापी एकीकरण

Ajit Sinha

अवैध रूप से मिट्टी का खनन कर रहे माफिया ने प्राधिकरण की टीम पर किया जानलेवा हमला, अर्थमूवर से कार को पलटा-पकड़े गए।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच बॉर्डर की टीम ने आज एक नकली घी बनाने वाली कंपनी का भंडाफोड़ किया हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x