Athrav – Online News Portal
नोएडा स्वास्थ्य

यूएनजीए अध्यक्ष फिलेमोन यांग का नोएडा दौरा, टीका स्टोर और टीकाकरण केंद्र का किया निरीक्षण।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा:संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष फिलेमोन यांग, चार दिवसीय भारत यात्रा पर है. इस दौरान वह गौतमबुद्ध नगर में सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधा का जायजा लेने के लिए बुधवार को सेक्टर-39 स्थित टीका स्टोर और टीकाकरण केंद्र का दौरा कर निरीक्षण किया. उनके जिला अस्पताल पहुँचने पर डीएम, एडिशनल सीपी, सीएमएस, डीसीपी नोएडा ने स्वागत किया. और उन्हे गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया.


जिसके के बाद उन्होंने अस्पताल के मॉडल टीकाकरण केंद्र में टीकाकरण की प्रक्रिया का निरीक्षण किया। इसके बाद वह महिला थाना परिसर में स्थित टीका स्टोर में गए , जहां यहां वैक्सीन रखने, उसकी देखभाल, ऑनलाइन निगरानी सहित अन्य पहलुओं के बारे में जानकारी दी गई. इसके बाद जिला अस्पताल की सातवीं मंजिल पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जहां वह डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को संबोधित किया। इस दौरान अधिकारियों ने मीडिया को दूर रखा.

Related posts

नॉएडा में कोरोना संक्रमित के 125 और फरीदाबाद में 110 नए केस आए हैं।

Ajit Sinha

पड़ोस में किसी को कोरोना संक्रमण हो जाता है और उसे होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी जाती है: डीसी

Ajit Sinha

नकली घी बनाने वाली एक फैक्ट्री में छापेमारी, 1500 किलोग्राम नकली घी और 55 लीटर एसेंस बरामद की गई हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x