Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हाइलाइट्स

ब्रेकिंग न्यूज़: सूरजकुंड इंटरनेशनल हस्तशिल्प मेला-2025 को लेकर फरीदाबाद पुलिस की यातायात एडवाइजरी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:07 से 23 फरवरी 2025 तक 38 वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय क्राफ्ट मेले का आयोजन सूरजकुंड फरीदाबाद में किया जा रहा है। इस  दौरान देश व विदेश के विभिन्न हिस्सों से लाखों की संख्या में आगंतुकों के आगमन की संभावना है, जिस संबंध में यातायात व्यवस्था का सुचारु रुप से संचालन करने के लिए यातायात फरीदाबाद पुलिस द्वारा यातायात एडवाइजरी जारी की गई है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सूरजकुंड मेला के दौरान सुबह 07.00 बजे से मध्य रात्रि 12.00 बजे तक पाली से शूटिंग रेंज, अनखीर से सूरजकुंड, NHPC से सूरजकुंड, सूटिंग रेंज दिल्ली बॉर्डर से सूरजकुंड व पहलादपुर दिल्ली बॉर्डर सूरजकुंड फरीदाबाद में भारी वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा। अतः भारी वाहन चालक उपरोक्त मार्गों पर जाने से बचे और निम्न दर्शित प्रकार मार्गों का चयन करें:-


 इस दौरान सभी प्रकार के भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे, केवल आवश्यक सामग्री जैसे फल, सब्जी, दूध, दवाइयां इत्यादि वाहनों को ही इन मार्गों पर जाने की अनुमति रहेगी।
  आमजन एंव अन्य वाहन चालकों से अनुरोध है कि इस समयावधि के दौरान गुरुग्राम से आने वाले वाहन चालक पाली चौक से MVN चौक की तरफ न जाकर पाली चौक से सीधे सैनिक कॉलोनी मोड आकर अनखीर चौक से होकर बडखल के माध्यम से दिल्ली की तरफ निकले।

 इसी प्रकार बल्लभगढ़ से पाली के रास्ते से आने वाले वाहन चालक पाली चौक से MVN नाका वाली मार्ग पर न जाकर दिल्ली जाने के लिये सैनिक कॉलोनी मोड से सीधे अनखीर चौक के रास्ते बडखल होकर दिल्ली की तरफ निकले।
 प्रहलादपुर दिल्ली बॉर्डर व शूटिंग रेंज से सूरजकुंड फरीदाबाद की तरफ आने वाले वाहन चालक सीधे सूरजकुंड न जाकर बदरपुर बॉर्डर के रास्ते से फरीदाबाद मे हाईवे से प्रवेश करें।
 NHPC चौक से सूरजकुंड के रास्ते आने वाले वाहन चालक फरीदाबाद शहर मे आने के लिए नेशनल हाईवे का प्रयोग करें।
उन्होंने आगे बताया कि सूरजकुंड मेले के दौरान यातायात पार्किंग की व्यवस्था पुलिस द्वारा कर ली गई है। आमजन के लिए 10 सामान्य पार्किंग बनाई गई है। जो इस प्रकार से होगी-
पार्किंग स्थल की जगह
1.ईरोज सिटी (पार्किंग ड्यूटी)
2.हेलीपेड पार्किग शूटिंग रेंज मर्ज रोड
3.नजदीक क्लासिक गार्डन पार्किंग
4.जंगल फाल पार्किंग
5.होटल विवांता ताज के सामने पार्किंग
6.राधा स्वामी सत्संग स्थल पार्किंग
7.होटल गोल्ड पिंच के सामने पार्किंग
8.राधा स्वामी सत्संग स्थल के सामने नगर निगम की जमीन पर पार्किंग
9.लेकवुड सिटी पार्किंग
10.रोडी केसर स्टॉक पार्किंग 

Related posts

वर्ल्ड स्ट्रोक डे पर एकॉर्ड अस्पताल के न्यूरोलॉजी डिपार्टमेंट चेयरमैन डॉ. रोहित गुप्ता आमजनों के लिए बोले-अवश्य पढ़े।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :पूर्व विधायक आनंद कौशिक की माता जी बिष्णो देवी को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा सहित हजारों लोगों ने दी श्रद्धांजलि

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पुलिस कमिश्नर ओ पी सिंह ने आज 4 इंस्पेक्टरों और एक सब इंस्पेक्टर को तुरंत प्रभाव से तबादले किए हैं-लिस्ट पढ़े 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x