Athrav – Online News Portal
अपराध पंचकूला

पंचकूला ब्रेकिंग: खाद्य एंव आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर राजीव कुमार 10000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला: एंटी करप्शन ब्यूरो करनाल की टीम ने आज खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, करनाल  के निरीक्षक राजीव कुमार को 10000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता विकास शर्मा निवासी गांव खराजपुर, जिला करनाल  ने एंटी करप्शन ब्यूरो, जिला  करनाल को दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया गया कि उसकी पत्नी रजनी व उसके भाई विक्रम कुमार के नाम राशन डिपो है। यह राशन डिपो राजीव कुमार, निरीक्षक, व अमन कुमार, एएफएसओ., खाद्य एवं आपूर्ति विभाग खण्ड कुंजपुरा के अधीन आते है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा उसकेे राशन डिपो पर एच.डब्लू.सी. गोदाम के माध्यम से खराब गेहूं भेजा गया था। जिस बारे इसके द्वारा खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों से डिपो पर प्राप्त खराब गेहूं बारे शिकायत की गई। उसकी शिकायत की जांच के सम्बन्ध में उसके राशन डिपो पर दिनांक  28 जनवरी 2025 को राजीव कुमार, निरीक्षक, व अमन कुमार, ए.एफ.एस.ओ., खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, खण्ड कुंजपुरा आए।
   
इसके उपरांत दिनांक 31 जनवरी 2025 को अमन कुमार, ए.एफ.एस.ओ., खाद्य एवं आपूर्ति करनाल द्वारा उसको निरीक्षक राजीव कुमार के साथ फोन पर बात करके करनाल बुलाकर मिलने बारे कहा गया कि वह तुम्हारे डिपो पर आए  खराब गेहूं का समाधान कर देगा। उसी दिन उसको निरीक्षक द्वारा गांव नेवल में मिलने के लिए  बुलाया गया तथा निरीक्षक द्वारा उसे कहा कि अगर ए.एफ.एस.ओ. द्वारा राशन डिपो चैकिंग में कुछ गलत रिपोर्ट लिख दी तो तुम्हारी राशन सप्लाई बंद हो जाएगी। निरीक्षक राजीव कुमार उपरोक्त द्वारा उस पर दबाव बनाकर 10,000/-रुपए  बतौर रिश्वत की मांग की तथा उसके द्वारा निरीक्षक राजीव द्वारा उपरोक्त 10,000/-रूपए  में से 5,000/-रू. ए.टी.एम. से निकालकर दे दिए।इसके बाद भी निरीक्षक राजीव द्वारा उससे कहा  कि 5,000/-रूपए  अभी बकाया है तथा तुम्हारी पत्नी के राशन डिपो पर लगभग 570 क्विंटल राशन का भी वितरण हुआ है। जिसके लिए  अलग से 12/-रूपए . प्रति क्विंटल के हिसाब से 6,850/-रुपए कमीशन के बनते है। खाद्य एवं आपूर्ति निरीक्षक राजीव कुमार द्वारा उससे कुल 10,000/-रुपए बतौर रिश्वत की मांग की गई है।उपरोक्त शिकायत पर एसीबी, करनाल की टीम द्वारा कार्रवाई  करते हुए आरोपित निरीक्षक राजीव कुमार, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, जिला करनाल को कार्यालय खाद्य एंव आपूर्ति विभाग खण्ड कुंजपुरा जिला करनाल से  शिकायतकर्ता विकास शर्मा निवासी गांव खराजपुर, जिला करनाल द्वारा दी गई रिश्वत राशि 10,000/-रुपये लेते हुए रंगे हाथो गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में थाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो,करनाल में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह पूरी कार्रवाई   गवाहों के समक्ष पूरी पारदर्शिता के साथ की गई। उपरोक्त आरोपित राजीव कुमार, निरीक्षक खाद्य एवं आपूर्ति विभाग खण्ड कुंजपुरा, जिला करनाल में दिनांक 8.1.2025 को हाल में ही तैनात हुआ है। एसीबी की करनाल टीम द्वारा दिनांक 2.1.2025 को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग खण्ड कुंजपुरा, जिला करनाल में तैनात राजेंद्र सिंह, सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी, नीरज वाधवा खाद्य एवं आपूर्ति निरीक्षक तथा सेवादार (सेवानिवृत्त) रामचंद्र को भी रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इन आरोपितों  द्वारा डिपो होल्डरों से मासिक तौर पर रिश्वत वसूली करने के आरोप थे। 

Related posts

हरियाणा में 2015 से 2022 तक 21437 पुलिसकर्मियों की हुई भर्ती : पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर

Ajit Sinha

फरीदाबाद: शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट के नाम पर 1.10 करोड़ रुपए का की ठगी करने वाले 6 ठग पकड़े गए।

Ajit Sinha

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पुलिस ने एक नाइजीरियन महिला को अफ़्रीकी कंपनी के 840 बियर कैन के साथ गिरफ्तार किया हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x