Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड के पंकज मल्होत्रा, सीएम, कृष्णपाल व डीसी साहब से लगाई गुहार , ब्लैकमेलर बीजेपी नेत्री व उसके साथियों से बचाओ-वीडियो सुने।   


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड कॉलोनी के रहने वाले पंकज मल्होत्रा व उनकी धर्मपत्नी विजय लक्ष्मी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर व जिला उपायुक्त बिक्रम सिंह से “अथर्व न्यूज़” के माध्यम से ब्लैकमेलर बीजेपी नेत्री व उसके साथियों से भावुक होकर बचाने की गुहार लगाईं है, जिसने बीते कई सालों से उन्हें परेशान की हुई है, उस बीजेपी नेत्री की वजह से कर्ज के नीचे दबते जा रहे है, अब वह इतना ज्यादा परेशान हो चुके है कि टेंशन की वजह से एक दिन उनकी जीवन भी ख़त्म हो सकती है। मेरी उम्र 78 वर्ष है,और मैं वरिष्ठ पत्रकार भी नेशनल स्तर पर रह चूका है, और मैं इंडियन आयल कंपनी से उच्च अधिकारी के पद से सेवानिवृत हो चुके है।

पूर्व प्रधानमंत्री गुलजारी लाल व लाल बहादुर शास्त्री के दोनों बेटे अनिल व सुनील शास्त्री से पारिवारिक रिश्ते पहले भी थे,और आज भी है। दिल्ली यूनिवर्सिटी में स्वर्गीय पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली और मैं एक साथ पढ़े है। उनके परिवार से आज भी उनके संबंध है। यदि वक़्त रहते मुझे न्याय नहीं मिला तो वह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलेंगें, और उनसे न्याय की गुहार लगाएंगे। और इस बीजेपी नेत्री की शिकायत भी करेंगे। आप इस खबर में प्रकाशित वीडियो में सीनियर सिटीजन पंकज मल्होत्रा व उनकी धर्मपत्नी विजय लक्ष्मी को सुनिए।

सीनियर सिटीजन पंकज मल्होत्रा व उनकी धर्मपत्नी विजय लक्ष्मी ने “अथर्व न्यूज़” से बातचीत करते हुए कहा कि उन्होनें वर्ष -2017 में अपने मकान को बेच कर ग्रीन फील्ड कॉलोनी में मुख्य रोड के कोने पर एक प्लॉट खरीदी थी, जिसका नंबर -4140 है, इस प्लॉट पर घर बनाने के लिए एसबीआई बैंक से 1.5 करोड़ रूपए लोन भी लिया था, घर भी बना लिया, और ओसी भी ले ली, इसका ईएमआई एक लाख 55 रूपए प्रतिमाह देते है, सोचा था की यहां रेंट लगा कर,जो किराए का पैसा मिलेगा, उससे उन्हें बैंक के ईएमआई भरने में आसानी होगी, पर यहां की एक बीजेपी नेत्री ने उनकी बिल्डिंग की शिकायत डीटीपी इंफोर्स्मेंट विभाग में कर दी, इसके बाद उन्होनें अपनी सारी बिल्डिंग बंद कर दी। और वह तत्कालीन डीटीपी इंफोर्स्मेंट राजेंद्र शर्मा से मिले, उन्होनें सीनियर सिटीजन होने का पूरा सम्मान दिया और मैंने बिल्डिंग को कमर्शियल में कन्वर्ट कराने के लिए एक एप्लीकशन दी, और उनके एप्लीकशन को अप्रूवल के लिए उन्होंने चंडीगढ़ हेड कवाटर में काफी समय से भेजा हुआ है, जो अभी नहीं आया है, बताते है कि पहले से ही प्रदेश की काफी फाइलें पेंडिंग है,जो धीरे -धीरे निकल रही है। अभी तक उनका कमर्शियल होने का अप्रूवल नहीं आया है। इसमें मेरी क्या गलती है। बीजेपी नेत्री बार बार डीटीपी एनफोर्समेंट विभाग में उनकी बिल्डिंग की शिकायत करती रहती है। अब तक बहुत ज्यादा परेशान कर चुकी है। वह तो गलत तरीके बनाए गए घर में वह और उनकी टीम के साथी रहते है। जबकि उनकी बिल्डिंग में एक दम कमर्शियल नहीं है। मै 25 लाख रुपए आभूषण गिरवी रख बैंक की ईएमआई लगातार दे रहा हूँ। ये बीजेपी नेत्री बीच -बीच में किसी न किसी के माध्यम से उनसे पैसे की मांगती करती रहती है। मैं खुद बैंक का ईएमआई तो सोने को गिरवी रख कर भर रहे है , इन्हें कहां से पैसे दे, मीडिया बाइट में वह बीजेपी नेत्री खुल्लम खुल्ला कह रही जिस दिन डीटीपी इंफोर्स्मेंट राहुल सिंगला सभी दुकानों पर नोटिस चस्पा कर रहे थे कि मैंने यहां की शिकायत की थी, इसीलिए यह करवाई हो रही है। इसका क्या मतलब है, इसका मतलब साफ़ है कि वह दुकानदारों से पैसा चाहती है। जल्द ही इन सभी के खिलाफ कोर्ट में याचिका दयार करेंगें।           

Related posts

फरीदाबाद: कांग्रेस विधायक ललित नागर अपने सैकड़ों समर्थकों सहित हुए एआईसीसी रवाना, कांग्रेस का जो भी प्रत्यासी होगा उसे जिताएंगे

Ajit Sinha

पलवल ब्रेकिंग: के.जी.पी. पर टूव्हीलर, थ्रीव्हीलर व ट्रैक्टर वाहनों का चलाना है प्रतिबंधित : एसडीएम शशि वसुंधरा

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: अब किसानों को 15 अगस्त 2022 तक इंतजार करना होगा,धरना प्रदर्शन स्थगित

Ajit Sinha
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x