Athrav – Online News Portal
अपराध पंचकूला

फरीदाबाद एसीबी की टीम ने आज 50 करोड़ रूपए के गबन के मामले में विजेंद्र सहायक खजाना अधिकारी हथीन को किया अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
पंचकूला:फरीदाबाद एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा दिनांक 24 जनवरी 2025 को कार्यालय खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी, हसनपुर, जिला फरीदाबाद व फर्म मैसर्स दीपक, मेन पावर सर्विस व अन्य नामालूम अधिकारी/कर्मचारी व अन्य प्राइवेट व्यक्तियों के विरूद्ध 50 करोड़ रुपये राशि के घपला मामले में रजिस्टर मुकदमा न. 5, दिनांक 24 जनवरी 2025, धारा 43, 66 सी सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000, धारा 316 (2) 316 (5), 318 (2), 318 (4), 336 (3), 338, 61 भारतीय न्याय संहिता 2023 व धारा 7 व 13(2) 13(1)(ए) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 के सम्बन्ध में आज बुधवार को एक अन्य आरोपित विजेन्द्र कुमार, सहायक खजाना अधिकारी, हथीन को भी गिरफ्तार किया गया। जिसको कल न्यायालय में पेश कर उसे पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।

इसी मामले में एसीबी फरीदाबाद की टीम द्वारा आरोपित राकेश कुमार, लिपिक कार्यालय बीडीपीओ, हसनपुर, जिला पलवल, आरोपित सतपाल, कर्मचारी कार्यालय खजाना अधिकारी, होडल, जिला पलवल व शमशेर सिंह, सेवानिवृत, अनुभाग अधिकारी कार्यालय निदेशक, विकास एंव पंचायत विभाग, हरियाणा को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। उपरोक्त तीनो आरोपित अभी पुलिस रिमांड पर है।उपरोक्त सभी गिरफ्तार आरोपितों से सरकार की गबन की गई राशि के सम्बन्ध में बरामदगी बारे व इस प्रकरण में किसी सरकारी अधिकारी/कर्मचारी व अन्य प्राइवेट व्यक्ति की संलिप्तता व्यक्तियों बारे पूछताछ की जा रही है।

Related posts

भाजपा के एक नेता ने महिला पत्रकार के साथ किया बलात्कार, एनआईटी महिला थाने में केस दर्ज।

Ajit Sinha

जन सुविधा केंद्र में हथियारों के बल पर लूटा कैश, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए बदमाश, पुलिस तलाश जुटी।

Ajit Sinha

5 माह के नवजात बच्चे को जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या करने के मामले में फरार आरोपित पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x