Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय हाइलाइट्स

कई राजनीतिक हस्तियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का दामन

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली:कांग्रेस को मंगलवार को बड़ी सफलता मिली। बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा की कई राजनीतिक हस्तियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने नई दिल्ली स्थित कांग्रेस कार्यालय में पार्टी का दामन थाम लिया। कांग्रेस मीडिया एवं पब्लिसिटी विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा और बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने सभी को कांग्रेस का पटका पहनाकर पार्टी में शामिल कराया। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने सभी का कांग्रेस में स्वागत करते हुए उनका परिचय दिया। उन्होंने बताया कि पूर्व सांसद अली अनवर अंसारी प्रख्यात राजनेता, सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार रहे हैं। इनकी वंचित मुस्लिम समुदाय के संघर्षों पर लिखी किताबें बहुत विख्यात हैं।

भागीरथ मांझी प्रसिद्ध माउंटेन मैन दशरथ मांझी के सुपुत्र हैं और कांग्रेस और राहुल गांधी की विचारधारा से प्रभावित होकर कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। मनोज प्रजापति अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार संघ के बिहार अध्यक्ष हैं। ये सामाजिक और आर्थिक पहलों के द्वारा अपने समुदाय को ऊपर उठाने का काम करते आए हैं। निशांत आनंद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रहे हैं। वे एक प्रख्यात वकील और शिक्षाविद हैं। बिहार के नालंदा जिले के रहने वाले पद्मश्री डॉ. जगदीश प्रसाद प्रसिद्ध हार्ट सर्जन हैं और भारत सरकार के पूर्व स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक हैं।निघत अब्बास भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता रही हैं। फ्रैंक हुजूर प्रसिद्ध लेखक और पत्रकार हैं, वह राहुल गांधी के समर्थन में सक्रिय रूप से योगदान देते रहे हैं। बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने सभी का कांग्रेस में स्वागत किया और कहा कि इन सभी लोगों के आने से कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिलेगी।इस अवसर पर बोलते हुए निघत अब्बास ने कहा कि भाजपा में जो कुछ हो रहा है, उससे वह निराश और हताश हैं। उन्होंने ‘बटेंगे तो कटेंगे’ नारे का जिक्र करते हुए कहा कि एक खास समुदाय के लोगों को निशाना बनाया जा रहा है और उन्हें देश में दोयम दर्जे के नागरिक जैसा महसूस कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस की समावेशी राजनीति की ओर बड़ी उम्मीद से देख रही हैं, जो ‘साथ रहेंगे तो मजबूत रहेंगे’ में विश्वास करती है।पूर्व सांसद अली अनवर अंसारी ने कहा कि अल्पसंख्यक, दलित और वंचित तबके के लोग राहुल गांधी में उम्मीद देखते हैं, क्योंकि वे उनके मुद्दों को उठाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के विचारों से बिहार में भाजपा और जनता दल-यूनाइटेड जैसी राजनीतिक पार्टियों में खलबली मच गई है और हाशिए पर रह रहे वर्गों में उत्साह का संचार हो गया है।

Related posts

दिल्ली पुलिस कमिश्नर अमूल्य पटनायक ने पुलिस बल के लिए ‘दिल्ली पुलिस अधीनस्थ अधिकारियों’ ट्रांजिट मेस, नई पुलिस लाइनों का समर्पण

Ajit Sinha

अलविदा…अलविदा…अलविदा: पंचतत्व में विलीन हुईं सुषमा स्वराज

Ajit Sinha

आप सभी को पावन चैत्र नवरात्रि,नव संवत्सर विक्रम संवत 2082 की बधाई एंव हार्दिक शुभकामनाएं देती हूँ।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x