Athrav – Online News Portal
गुडगाँव चंडीगढ़ राजनीतिक हरियाणा

गुरुग्राम जिला में सर्वसम्मति से नियुक्त किए 17 मंडलों के अध्यक्ष


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़/ गुरुग्राम: संगठन पर्व के तहत भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश नेतृत्व से विचार विमर्श के बाद गुरुग्राम जिला के 17 मंडल अध्यक्षों को सर्वसम्मति से निर्वाचित किया है। भाजपा जिला अध्यक्ष कमल यादव की अध्यक्षता एवं चुनाव प्रभारी नरेंद्र गुप्ता, चुनाव सह प्रभारी राहुल राणा, विधायक मुकेश शर्मा, बिमला चौधरी, तेजपाल तंवर की उपस्थिति में निर्विरोध चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कर मंडल अध्यक्षों की घोषणा की गई। नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों में पटौदी मंडल के अध्यक्ष अनूप यादव काफी शिक्षित हैं। अनूप यादव ने बीएससी, बीएड के साथ-साथ गणित में मास्टर डिग्री की हुई है और 15 वर्षों का टीचिंग अनुभव भी है। जिला अध्यक्ष कमल यादव ने सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

चुनाव प्रक्रिया के तहत हुई बैठक में जिला अध्यक्ष कमल यादव ने कहा कि गुरुग्राम जिला में 27 मंडल हैं जिनमें से 17 मंडलों पर मंडल अध्यक्ष नियुक्त कर दिए गए हैं। कमल यादव ने बताया कि गुरुग्राम और सोहना विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो गई है। बादशाहपुर विधानसभा के मंडलों पर शीघ्र ही चुनाव प्रक्रिया संपन्न कर ली जाएगी। पटौदी के जाटौली मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति भी जल्द कर दी जाएगी। जिला की गुरुग्राम विधानसभा के सभी 8 मंडलों पर मंडल अध्यक्ष नियुक्त कर दिए गए हैं। पवन यादव वजीराबाद को वजीराबाद मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया है।

इसी तरह से प्रियव्रत कटारिया को शीतला मंडल अध्यक्ष, आशीष गुप्ता को द्रोणाचार्य मंडल अध्यक्ष, जितेंद्र शर्मा को अर्जुन मंडल अध्यक्ष, सिद्धार्थ भाटिया को सरस्वती मंडल अध्यक्ष, आकाश यादव को लक्ष्मण मंडल अध्यक्ष,मुकेश शर्मा को दयानंद मंडल अध्यक्ष एवं पंकज सचदेवा शिवाजी मंडल के अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। सोहना विधानसभा के बिस्सर मंडल पर चतर सिंह,तावडू मंडल पर शिवम गर्ग,भोंडसी मंडल पर देवेन्द्र प्रधान,दमदमा मंडल पर मनोज सहजावास, सोहना मंडल पर सौरभ सिंघला को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसी तरह से पटौदी विधानसभा के पटौदी मंडल पर अनूप यादव,भौडाकलां मंडल पर शैलेंद्र चौहान, ताजनगर मंडल पर मंजीत शर्मा, मानेसर मंडल पर मनोज यादव को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया है।  इस मौके पर प्रदेश सचिव गार्गी कक्कड़, प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सत्य प्रकाश जरावता, जिला महामंत्री रामबीर भाटी, उपाध्यक्ष अजीत यादव, महेश यादव, हरबीर हधाना आदि भी मौजूद रहे। 

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: 4 फरवरी को लगेगा गृह मंत्री अनिल विज का जनता दरबार

Ajit Sinha

पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय व महाविद्यालयों में आधुनिक स्तर की प्रयोग शाला, इनोवेशन सेंटर स्थापित करें- दत्तात्रेय

Ajit Sinha

21 वर्षीय युवक की हत्या के मामले में साक्ष्य नष्ट करने व तथ्य छुपाने के इरादे से शव को सुनसान जगह पर फेंकने के मामले में 4 आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x