Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने मल्टीलेवल कार पार्किंग के टॉप फ्लोर पर भी शेड लगाने के निर्देश दिए


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
अम्बाला/चंडीगढ़:हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री अनिल विज ने आज अपने आवास पर अम्बाला छावनी में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों को लेकर नगर परिषद अधिकारियों एवं भाजपा पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। विज ने बैठक के दौरान नगर परिषद अधिकारियों को छावनी चल रहे विकास कार्यों के शीघ्र पूरा करने तथा अन्य कार्यों को लेकर चर्चा की। उन्होंने छावनी के विभिन्न क्षेत्रों में डाली जा रही सीवरेज पाइप लाइन के कार्य की समीक्षा की तथा जहां-जहां पाइप लाइन डाली जा चुकी है वहां सड़क रिपेयर कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

उन्होंने बब्याल, गुड्डा खुर्द, मच्छौंडा और 12 क्रॉस रोड पर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के निर्माण को लेकर जानकारी ली। नप अधिकारियों ने बताया कि बब्याल में एसटीपी का निर्माण पूरा हो चुका है जबकि शेष तीनों एसटीपी का निर्माण जल्द पूरा किया जाएगा।कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने निगार सिनेमा के साथ गली में डाले जा रहे स्ट्रॉम वाटर पाइप लाइन के कार्य की जानकारी ली तथा रोड के बीच में लगे बिजली के पोल को शिफ्ट करने के निर्देश दिए।

इसी प्रकार उन्होंने निर्माणाधीन बैंक स्क्वेयर के समक्ष भी बिजली की तारों को हटाने के दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने गांधी ग्राउंड में साइकिल ट्रैक को जल्द प्रारंभ करने के लिए यहां साइकिलें उपलब्ध कराने के निर्देश दिए ताकि इसका जल्द उद्घाटन किया जा सके। कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने रेलवे रोड पर मल्टीलेवल कार पार्किंग के टॉप फ्लोर पर भी शेड लगाने के निर्देश दिए ताकि टॉप फ्लोर पर भी ज्यादा से ज्यादा कार खड़ी की जा सकें। उन्होंने कार पार्किंग में कार लिफ्ट का भी कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।

कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने नगर परिषद अधिकारियों के साथ सदर क्षेत्र में डाले जा रहे स्ट्रॉम वॉटर पाइप लाइन के कार्यों को लेकर भी समीक्षा की।अधिकारियों ने बताया कि पाइप लाइन डालने का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। श्री विज ने इस दौरान पानी निकासी को लेकर विभिन्न स्थानों पर लेवल भी चेक करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार ईदगाह रोड पर गुड गुड़िया नाले के किनारे दीवार का निर्माण भी जल्द प्रारंभ करने के निर्देश उन्होंने दिए। इसके अलावा बैठक में अन्य विकास कार्यों को लेकर भी चर्चा हुई।बैठक के दौरान नगर परिषद के ईओ रविंद्र कुहार, एक्सईएन मनदीप सिंह व कई अधिकारियों के अलावा भाजपा नेता विजेंद्र चौहान, किरणपाल चौहान, ललता प्रसाद, सुरेंद्र बिंद्रा, बीएस बिंद्रा, संजीव सोनी, नरेंद्र राणा, राम बाबू यादव, श्याम सुंदर अरोड़ा, आशीष अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

हरियाणा सरकार ने 11 आईएएस और एक एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

Ajit Sinha

सीएम मनोहर लाल ने गुरुग्राम में नए नगर निगम कार्यालय भवन और बंधवाड़ी के वेस्ट टू एनर्जी प्लांट का किया शिलान्यास

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: भूपेंद्र सिंह हुड्डा विधानसभा में उठाया आईडीएफसी घोटाले और मनरेगा का मुद्दा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x