Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

गुरुग्राम ब्रेकिंग:मुख्यमंत्री की घोषणाओं को तय समय में पूरा करें अधिकारी : डीसी


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: डीसी अजय कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री घोषणाओं (सीएम अनाउंसमेंट) के तहत जो कार्य पूरे हो चुके हैं उन्हें पोर्टल पर अपडेट करवाएं ताकि सही वास्तविक स्थिति का पता चल सके। उन्होंने कहा कि जैसे ही ग्रेप पाबंदियां हटेंगी तुरंत विकास कार्यों को शुरू करवाते हुए उन्हें तय समय में पूरा किया जाएगा। समय प्रबंधन के साथ विकास कार्यों को गति प्रदान की जाए,जिससे आमजन को विकास परियोजनाओं का लाभ समय पर मिल सके। डीसी लघु सचिवालय में आयोजित अधिकारियों की बैठक में मुख्यमंत्री घोषणाओं (सीएम अनाउंसमेंट) से संबंधित  विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा विभिन्न मौकों पर की गई घोषणाओं के संबंध में विभागीय  अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं पर जल्द से जल्द अमल करके उनको पूरा करवाया जाए। विकास कार्यो में गुणवता को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीसी ने कहा कि मुख्यमंत्री घोषणाओं के तहत चल रहे कार्यों में विभाग स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। किसी भी स्तर पर कोई बाधा आने पर तत्काल उनके कार्यालय को अवगत कराएं।  उन्होंने कहा कि सीएम अनाउंसमेंट के तहत हो रहे विकास कार्य  क्षेत्र की प्रगति की दृष्टि से अति महत्वपूर्ण होते हैं।

ऐसे में इन प्रोजेक्ट्स को जल्द से जल्द पूरा किया जाए।डीसी ने कहा कि जिन परियोजनाओं का निर्माण कार्य शेष है या शुरू होना है,उनको ग्रेप की पाबंदियों के बाद पूरा किया जाए। इससे पहले स्वीकृत परियोजनाओं से जुड़ी प्रशासनिक स्वीकृति,एस्टीमेट के साथ जरूरी प्रक्रिया पूरी की जाए,ताकि ग्रेप  की पाबंदियां समाप्त होते ही पूरी गति से निर्माण कार्य शुरू हो सकें।इस मौके पर एडीसी हितेश कुमार,  हरियाणा सीएसआर ट्रस्ट के एडिशनल सीईओ गौरव सिंह, डीईओ कैप्टन इंदु बोकन, डीडीपीओ नवनीत कौर, जीएम रोडवेज प्रदीप कुमार, एक्सईएन पंचायती राज अजय शर्मा, डिप्टी सीएमओ डॉ नीलिमा सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

अन्य राज्यों की टीमों के डीएचबीवीएन के दौरे पर पूर्व अनुमति अनिवार्य।

Ajit Sinha

मनोज सरपंच हत्याकांड के चौथे और पांच हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने किया अरेस्ट 

Ajit Sinha

पुलिस कमिश्नर विकास कुमार अरोड़ा ने आज सभी महिला थानों के एसएचओ के साथ मीटिंग की।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x