Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

पुलिस और मोबाइल लुटेरे के बीच हुए मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से मोबाइल लुटेरा घायल, लूट के 5 मोबाइल बरामद


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
बीती रात पुलिस और बदमाश के बीच 12 घंटे के अंदर हुए तीसरे एनकाउंटर में एक शातिर मोबाइल लुटेरा के पैर में गोली लगने से घायल हो गया.  उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आरोपित के कब्जे से पुलिस ने लूट के पांच मोबाइल और तमंचा कारतूस बरामद किया है।

पुलिस की गिरफ्त में घायल लुटेरे की पहचान कुलदीप तिवारी के रूप में हुई है,  जो दिल्ली के नरेला का रहने वाला है। एडीसीपी नोएडा में बताया कि देर रात थाना 113 पुलिस की टीम एफएनजी कट के पास चेकिंग कर रही थी.इस दौरान ककराला की तरफ से एक व्यक्ति आता दिखाई दिया,जो पुलिस को देख तेज कदमों से मुड़कर वापस जाने लगा.

व्यक्ति की संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए पुलिस ने उसे रुकने  को कहा तो वह भाग कर झाड़ियां में छुप गया. जब पुलिस ने उसे घेर कर पकड़ने का प्रयास किया.तो उसमें पुलिस टीम पर फायर कर दिया,  पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से वह घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.  

एडीसीपी ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश शातिर किस्म का मोबाइल लुटेरा है,  उससे की गई पूछताछ के दौरान उसके पास से बरामद किए गए मोबाइल में से एक मोबाइल का थाना 113 पर मुकदमा दर्ज है.  आरोपित के पास से तमंचा और कारतूस  भी बरामद किया गया.  उसे इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है.  पुलिस आरोपित का आपराधिक इतिहास और अन्य जानकारी जुटा रही है।

Related posts

मामूली विवाद में हिस्ट्रीशीटर ने दुकानदार को मारी गोली, चार घंटे में आरोपित को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

अपराध नियंत्रण को लेकर डीजीपी अजय सिंघल की मैराथन बैठक आयोजित, प्रदेशभर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने लिया भाग।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:रिश्वतखोरी के मामले में ईएसआई होशियार सिंह के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, 2 लाख रुपये लेते रंगे हाथों पकड़ा था एसीबी ने

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x