Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: अपहरण व हत्या के सनसनीखेज मामले में चार साल से फरार एक आरोपित को बीपीटीपी थाने की पुलिस ने किया अरेस्ट।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: अपहरण व हत्या के सनसनीखेज मामले में बीते चार साल से फरार आरोपित को आज बीपीटीपी थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया है।  गिरफ्तार आरोपित  गिननाम निवासी गांव अलीपुर बुजुर्ग जिला सम्भल, उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। पुलिस टीम ने आरोपित को गांव अलीपुर बुजुर्ग से गिरफ्तार किया है। इस मामले में चार आरोपित वीरपाल, रमेश, राम बहादुर और बुला को वर्ष 2020 में ही गिरफ्तार किया जा चुका है। 

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि वर्ष 2020 में थाना बीपीटीपी में वीरेन्द्र निवासी गांव नगरिया नादिर शाह जिला अमरोहा, उत्तर प्रदेश की शिकायत पर उसकी पत्नी गीता का परिवारजन (गीता के) द्वारा दिनांक 16 मई 2019 को अपहरण करने पर संबंधित धाराओं के अंतर्गत मामला पंजीकृत किया गया था। गीता के परिवारजन द्वारा अपहरण के उपरांत गीता की हत्या कर दी गई थी। 

मामले में कार्रवाई  करते हुए फरीदाबाद पुलिस द्वारा आरोपित  वीरपाल (मृतक लडकी गीता पिता), रमेश, राम बहादुर व बुला को वर्ष 2020 में ही गिरफ्तार कर लिया था। आरोपितों  को पूछताछ में गिननाम, गीता की हत्या करने में शामिल होना पाया गया। आरोपित  गिननाम पिछले 4 वर्ष से अपनी गिरफ्तारी से बच रहा था। जिसको थाना BPTP की टीम के द्वारा गिरफ्तार करके अदालत में पेश करके जेल भेजा गया।  

Related posts

निगम कमिश्नर सोनल गोयल ने एसडीओ करण दलाल को किया सस्पेंड, कनिष्ठ अभियंता, सफाई  इंस्पेक्टर को दिखाया बाहर रास्ता 

Ajit Sinha

पंचकूला पुलिस ने बार पर छापा मारा, अवैध गतिविधियों के लिए मामला दर्ज।

Ajit Sinha

एक वांछित कुख्यात ड्रग तस्कर को दिल्ली पुलिस की सेंट्रल रेंज क्राइम टीम ने आज गिरफ्तार किया है।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x