Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:बीपीटीपी बिल्डर पर बरसे मंत्री राजेश नागर, कल जनता की समस्या दूर करें -राजेश नागर


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:हरियाणा सरकार के खाद्य एंव आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर ने आज अपने भतौला  निवास पर आयोजित खुले दरबार में करीब दर्जन भर समस्याओं का मौके पर ही निराकरण कर दिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आप लोग रोजमर्रा की शिकायतों का समाधान अपने स्तर पर करें नहीं तो कार्रवाई  होगी।  नागर ने खुले दरबार में पहुंचे लोगों से कहा कि वह पहले की तरह आपकी सेवा में जुटे हैं। हमारे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आपकी सेवा करने के लिए मुझे ताकत दी है और मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि कभी निराश नहीं होने दूंगा। 

आज के दरबार में सेक्टर- 77 बीपीटीपी एलाइट फ्लोर के निवासियों ने उनके समक्ष बिल्डर की शिकायत की कि उसने मोटी राशि वसूलने के बावजूद उन्हें आजतक क्लब हाउस बनाकर नहीं दिया, इसलिए उससे उनकी राशि ब्याज के साथ वापिस करवाई जाए। इसके साथ ही बिल्डर ने रखरखाव शुल्क को मनमाने ढंग से डेढ़ गुना कर दिया है जो उनके साथ धोखा है और उनके लिए देना मुमकिन नहीं है। इस मामले में निवासी बिल्डर की मनमानी से तंग है, इसके लिए बिल्डर पर कार्रवाई  की जाए और उन्हें इस लूट से बचाया जाए।

इस पर  राजेश नागर ने बिल्डर को फोन कर सख्त रवैया अपनाया और उसे कल मामले को सुलझाने के निर्देश दिए। जिस पर लोगों ने संतोष जताया। एक अन्य मामले में जोगी समाज के प्रतिनिधिमंडल ने समाज की धर्मशाला के लिए पंचायती जमीन दिलाने की गुजारिश की। अखिल भारतीय योगी नाथ उपाध्याय समाज सेवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगी तेजपाल सिंह ने बताया कि उनका समाज हमेशा से भाजपा का समर्थन करता आ रहा है लेकिन अन्य समाजों के जैसे उनके पास एक भी धर्मशाला नहीं है जिससे उन्हें अपने सामाजिक कार्यक्रम करने में परेशानी होती है।

नागर ने उनके मांगपत्र पर जमीन मिलने की संभावना तलाशने के अधिकारियों को निर्देश दिए। इसके अलावा यहां बसंतपुर हनुमान मंदिर रोड पर हाइ मास्ट लाइट लगवाने, बागवाली गली, पुस्ता रोड, फूल सिंह कोठी वाला रोड, सी व डी ब्लॉक रोड, ग्रीन पावर रेसीडेंसी 75 में सड़क बनाने, पलवली में चौपाल की मांग, वजीरपुर से पलवली तक रोड बनाने आदि प्रमुख मांग शामिल रहीं।

जिनमें से अधिकांश का या तो मौके पर ही निवारण कर दिया या फिजिबिलिटी रिपोर्ट बनाने के आदेश अधिकारियों को दे दिए। नागर ने बताया कि मेरा पहला उद्देश्य लोगों की शिकायतों को दूर करना है। इसके साथ साथ हम मुख्यमंत्री नायब सैनी के आशीर्वाद से क्षेत्र में खूब विकास करवा रहे हैं जिससे लोगों का जीवन सुगम हो रहा है। 

Related posts

फरीदाबाद : खजांची पॉलिटेक्निक में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में झलके देशभक्ति के रंग।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : मिड डे मिल के वर्करों ने आज वेतन बढ़ौतरी को लेकर जिला उपायुक्त कार्यालय पर जम कर विरोध प्रदर्शन किया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : निगम के अतिरिक्त कमिश्नर पार्थ गुप्ता का मौका देखने का फायदा नहीं मिला एयरफोर्स और डबुआ कॉलोनी के लोगों को, समस्या जस की तस। ,

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x