Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद:महिला एएसआई को पदावनति (डिमोशन) कर बनाया हवलदार, महिला विरुद्ध अपराध की कार्रवाई में की थी लापरवाही-सीपी



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:वर्ष 2023 में महिला विरुद्ध अपराध की एक शिकायत महिला थाना एनआईटी में प्राप्त होने पर एएसआई जगवती द्वारा कार्रवाई  की गई थी। महिला विरुद्ध अपराध की शिकायत की जांच के संबंध में पुलिस महानिदेशक, हरियाणा के कार्यालय द्वारा आवश्यक दिशा- निर्देश जारी किए गए हैं परंतु महिला एएसआई ने दिशा- निर्देशों के अंतर्गत कार्रवाई नहीं की तथा जारी निर्देशों की अवहेलना की,

जिस पर महिला कर्मचारी के विरुद्ध विभागीय जांच के आदेश दिए गए। जांच के दौरान महिला एएसआई को दोषी पाया गया। जिस पर महिला कर्मचारी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई  करते हुए उसको एएसआई के पद से पदावनति (डिमोशन) कर हवलदार बनाया गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता ने पुलिस आयुक्त फरीदाबाद का पदभार संभालते ही सभी कर्मचारियों को निर्देशित किया गया था कि जीरो टॉलरेंस नीति के अंतर्गत सभी कर्मचारी कार्य करेंगे, उच्च कार्यालय से जारी निर्देशों की दृढ़ता से पालन सुनिश्चित करेंगे, किसी भी भ्रष्ट कर्मचारी को बक्शा नहीं जाएगा।

Related posts

फरीदाबाद: दिल्ली पुलिस के होमगार्ड की तलवार से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी, एक आरोपित पकड़ा गया, दूसरा फरार।

Ajit Sinha

नई दिल्ली: एसआईयू-।।, क्राइम ब्रांच ने गैंगेस्टर अनवर ठाकुर को 22 वाली विदेशी पिस्टल व 10 जिन्दा गोली के साथ किया अरेस्ट

Ajit Sinha

नशीला पदार्थ जेल में सप्लाई के मामले में एक जेल वार्डन सहित दो लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x