Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

महिला से असिस्टेंट प्रोफ़ेसर के पद पर नौकरी लगवाने के नाम पर 26 लाख रुपए की ठगी करने के मामले में दो आरोपित पकड़े गए।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम :एक महिला से असिस्टेंट प्रोफ़ेसर के पद पर नौकरी लगाने के नाम पर 26 लाख रूपए की ठगी करने वाले दो आरोपितों को पीएस उद्योग विहार , गुरुग्राम की टीम ने आज गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपितों के नाम ओमकार यादव निवासी खेड़की बाघनकी, गुरुग्राम (उम्र-30 वर्ष) व संदीप कुमार निवासी गांव हसनगढ़, सांपला जिला रोहतक (उम्र-38 वर्ष) है। पुलिस ने दोनों आरोपितों को जिला अदालत के सम्मुख पेश कर हिरासत रिमांड पर लिया है। इस दौरान पुलिस दोनों आरोपितों से गहनता से पूछताछ करेगी।  

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि एक व्यक्ति ने थाना उद्योग विहार में एक लिखित शिकायत में कहा कि 2 व्यक्तियों द्वारा वर्ष 2023/24 के दौरान उसकी बहन को दिल्ली यूनिवर्सिटी में सहायक प्रोफेसर लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी से 26 लाख रुपये ऐंठने, फर्जी दस्तावेज तैयार करने व पैसे वापिस मांगने पर जान से धमकी देने के संबंध में दी। शिकायत पर थाना उद्योग विहार, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

उनका कहना है कि थाना उद्योग विहार, गुरुग्राम के नेतृत्व में सहायक उप-निरीक्षक नरेश कुमार व पुलिस टीम ने कार्रवाई  करते हुए उपरोक्त मुकदमा में 2 आरोपितों  को गत बुधवार को काबू किया। काबू किए गए आरोपितों के नाम ओमकार यादव निवासी खेड़की बाघनकी, गुरुग्राम (उम्र-30 वर्ष) व संदीप कुमार निवासी गांव हसनगढ़, सांपला जिला रोहतक (उम्र-38 वर्ष) है।

पुलिस द्वारा आरोपितओमकार को खेड़की बाघनकी, गुरुग्राम से तथा आरोपित संदीप को हसनगढ़, सांपला, रोहतक से काबू किया गया। उनका कहना है कि आगामी पूछताछ के लिए पुलिस टीम द्वारा दोनों आरोपितों को कल वीरवार को अदालत में पेश करके 4 दिन के पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया गया।मुकदमा  में आगामी कार्रवाई  की जा रही है। मुकदमा अनुसंधान अधीन है।

Related posts

एमिटी के स्टूडेंट की बेकाबू स्कॉर्पियो गाड़ी ने 3 कार को मारी टक्कर, एक युवक को रौंदा, अस्पताल में हुई मौत

Ajit Sinha

चंडीगढ़ :मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज 71 हरहित स्टोर का किया लोकार्पण

Ajit Sinha

15 वर्षीय एक लड़के के साथ गलत काम करने के बाद हत्या करने के जुर्म तीन नाबालिक लड़कों को किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x