Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली

फरीदाबाद में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कालाबाजारी करने वाले पर मुख्यमंत्री उड़न दस्ता का छापा, 47 गैस सिलिंडर सहित 72 सिलिंडर बरामद।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:मुख्यमंत्री उड़न दस्ता, खाद्य एंव आपूर्ति विभाग व तिगांव थाना पुलिस की एक संयुक्त टीम ने आज तिगांव क्षेत्र के एक मकान में छापेमारी की कार्रवाई करते घरेलु गैस सिलिंडरों की कालाबाज़ारी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। संयुक्त टीम ने मौके से 47 घरेलु गैस सिलिंडर व 25 कमर्शियल गैस सिलिंडर बरामद किए है। इस संबंध में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने थाना तिगांव में आरोपित के खिलाफ सम्बंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके आगे की कार्रवाई पुलिस करेगी।

डीएसपी राजदीप मोर आज जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री उड़नदस्ता फरीदाबाद को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि हरीश निवासी गांव कबूलपुर खादर इलाका थाना तिगांव जिला फरीदाबाद अपने घर पर अवैध रूप से घरेलू रसोई गैस सिलेंडरों से उपकरणों के माध्यम से एलपीजी रसोई गैस को व्यावसायिक गैस सिलेंडरों में भरकर महंगे दामों पर बाजार में बेचता है। यदि संबंधित विभाग के अधिकारियों को साथ लेकर मौका पर रेड की जाए तो घरेलू रसोई गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी का मामला सामने आ सकता है।

उनका कहना है कि उपरोक्त सूचना के आधार पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम द्वारा खाद्य एंव आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर गिरीश मिश्रा व सत्यनारायण व स्थानीय पुलिस थाना तिगांव को साथ लेकर हरीश के मकान पर छापेमारी की गई। मौका पर भारत गैस एजेंसी के 47 घरेलू रसोई गैस सिलेंडर रखे हुए मिले।

इसके अतिरिक्त चार उपकरण जिनके माध्यम से गैस को व्यावसायिक सिलेंडरों में भरा जाता है तथा एक टाटा ACE गाड़ी नंबर-UP16JT1782 में 25 व्यवसायिक गैस सिलेंडर रखे हुए मिले।आरोपित हरीश कुमार मौका पर उपस्थित नहीं मिला। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों द्वारा निरीक्षण उपरांत सभी प्रकार के गैस सिलेंडरों को अपने कब्जा में लेते हुए त्रुटि कर्ता के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत थाना तिगांव में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Related posts

पांच तस्करों को 6 किलो 500 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किए हैं, तस्करी में इस्तेमाल की गई दो कारों को भी किया बरामद।  

Ajit Sinha

भारत की प्रथम रीजनल रेल के पहले कॉरिडोर के ऑपरेशन और मेंटेनेंस हेतु एनसीआरटीसी ने किए डीबी इंडिया के साथ एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर

Ajit Sinha

पुलिस आयुक्त राकेश आर्य द्वारा 6 पुलिसकर्मियों को “Hero of the Week” के अंतर्गत प्रशंसा पत्र देखकर किया सम्मानित

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x