Athrav – Online News Portal
नोएडा

हर चीज के दाम बढ़े है, लेकिन जमीन के सर्किट रेट नहीं बढ़ रहे हैं,क्या किसानों की जमीन सस्ते में लूटी जाएगी: राकेश टिकैत



अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
किसानों की मुख्य समस्या 10 प्रतिशत भूखंड,भूमि अधिग्रहण कानून 2013 को लागू करना, क्षेत्रीय युवाओं को रोजगार सहित अन्य मुद्दे को लेकर यमुना एक्सप्रेस वे के जीरो प्वाइंट पर चल रही महापंचायत भाकियू नेता राकेश टिकैत पहुंचे, किसानों ने फूल बरसाकर उनका स्वागत किया, इसके बाद राकेश टिकैत ने किसानों से बातचीत की। किसानों का आरोप है कि लगातार किसानों को प्रताड़ित किया जा रहा है।

वहीं, किसानों की मांगों को लेकर महापंचायत स्थल पर राकेश टिकैत के साथ अपर जिलाधिकारी अतुल कुमार एवं यमुना प्राधिकरण के ओएसडी शैलेंद्र सिंह वार्ता करने के पहुंचे.भाकियू नेता राकेश टिकैत ने मीडिया से बात करते हुए, सवाल उठाया कि देश में महंगाई आसमान छू रही है हर चीज के दाम बढ़े है। लेकिन जमीन के सर्किट रेट क्यों नहीं बढ़ रहे हैं क्या किसानों  की जमीन सस्ते में लूटी जाएगी।

राकेश टिकैत ने कहा कि आजकल देश भर में आंदोलन चल रहा है और सरकार नहीं मानेगी तो यह आंदोलन और बढ़ेगा. उन्होंने कहा कि हर जगह के किसानों के इश्यू अलग-अलग है,  जैसे यहां पर भूमि अधिग्रहण का इश्यू है,  वहीं दूसरी तरफ एमएसपी गारंटी कानून की मांग की जा रही है.

कहीं फसलों के दाम पर सवाल है,  कही जंगल का सवाल है और कहीं छात्रों पर लाठीचार्ज हो रहे हैं. गौतम बुद्ध नगर में तो कमेटी बनी हुई है भूमि अधिग्रहण के बिंदु पर अथॉरिटी के अधिकारी बैठकर किसानों से बातचीत करें सभी कोई समस्या का हल निकल सकेगा।

Related posts

इंडिया हॉस्पिटैलिटी एक्सपो का केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने किया उद्घाटन- वीडियो देखें

Ajit Sinha

ट्रांसफॉर्मर से तेल चोरी करने वाले गैंग के 5 सदस्य अरेस्ट, 50 रुपए लीटर में बेचते थे फैक्ट्रियों को तेल

Ajit Sinha

देवरानी ने बुजुर्ग जेठानी को सड़क गिरा कर सरेआम डंडों से बुरी तरह पीटा, वीडियो वायरल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x