Athrav – Online News Portal
बिहार

संघर्षशील युवाओं के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं डॉ प्रमोद चंद्रवंशी: डॉ बीरबल झा



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पटना: मिथिला लोक फाउंडेशन के संस्थापक डॉ बीरबल झा ने बिहार विधान परिषद के सदस्य, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता डॉ प्रमोद कुमार चंद्रवंशी को आज एक समारोह में प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। डॉ चंद्रवंशी को यह प्रशस्ति पत्र शैक्षणिक, सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया। यह प्रशस्ति पत्र उन्हें दिल्ली स्थित मिथिला लोक फाउंडेशन की ओर से प्रदान किया गया।

डॉ बीरबल झा ने प्रशस्ति पत्र डॉ चंद्रवंशी को सौंपते हुए कहा कि 90 के दशक में कर्मठ छात्र नेता के रूप में उभरे डॉ चंद्रवंशी ने छात्रों के उत्थान के लिए विभिन्न कार्य किए। उनका सामाजिक न्याय के प्रति समर्पण प्रशंसनीय रहा है।

डॉ झा ने कहा कि डॉ प्रमोद चंद्रवंशी का जीवन व्यापक अनुभवों से गुजरा है। अत्यंत ही गरीब परिवार में जन्म लेकर, जीवन-यापन के लिए घर-घर घूम कर सत्तू और बेसन जैसे घरेलू खाद्य उत्पाद बेचने वाले डॉ चंद्रवंशी ने परिवारवाद की राजनीति के दौर में भी अपनी लगन, मेहनत, जनसेवा और सांगठनिक कुशलता के बल पर राजनीतिक क्षेत्र में अपनी जगह बनाई। राजनीति में अपना भविष्य तलाश रहे युवाओं के लिए डॉ चंद्रवंशी रोल मॉडल हैं।

Related posts

ब्रेकिंग न्यूज़: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फणडवीस बिहार विधानसभा हेतु बिहार का प्रभारी नियुक्त-पत्र पढ़े

Ajit Sinha

मनोज श्रीवास्तव का आईडीयलिजम अतुलनीय:आर के सिंह, कैबिनेट मंत्री, पॉवर और न्यू रिन्यूएबल एनर्जी, भारत सरकार।

Ajit Sinha

बीजेपी, बिहार का अध्यक्ष विधान परिषद के सदस्य डॉ. दिलीप जायसवाल को बनाया गया है।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x