Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद ब्रेकिंग: अपहरण व हत्या के सनसनीखेज मामले मुख्य आरोपित सहित दो आरोपित और पकड़े गए।



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: आज शनिवार को थाना धौज की टीम ने अपहरण व हत्या के सनसनीखेज मामले में खुलासा करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इस सनसनीखेज मामले में मृतक की पत्नी अनिशा व मुख्य आरोपित रवि के एक दोस्त को पहले ही गिरफ्तार हो चुके है। सनसनीखेज वारदात का कारण मुख्य आरोपित रवि की मरने वाले वाले तैय्यब की पत्नी अनिशा से अवैध संबंध थे,और मृतक तैय्यब ने उससे कर्ज भी ले रखे थे। आज गांव बंधवाड़ी से मुख्य आरोपित रवि व कोमल को पुलिस ने गिरफ्तार किए है। अब तैय्यब हत्याकांड में कुल 4 आरोपित गिरफ्तार हो चुके है।

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया गत 17 दिसंबर-2024  को थाना धौज में आशीष निवासी  एसजीएम नगर ने एक शिकायत दी, जिसमें उसने बताया कि उसके भाई तैयब की शादी अनीशा से हुई थी। अनिशा अपने मायके में ही रहती है। जिसने गत 16 दिसम्बर-2024  को तय्यब अपनी ससुराल जा  पाखल रहा था। पाखल टोल टैक्स के साथ कच्चा रास्ता पर 3 आदमी बैठकर शराब पी रहे थे। जिनका आपस में झगडा हो गया, जो तय्यब को मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले गए । जिस संबंध में थाना धौज में अपहरण का मामला दर्ज कर तय्यब की तलाश की जा रही थी।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मामले में कार्रवाई करते थाना धौज की पुलिस ने आरोपित आकाश को गत 21 दिसंबर को गिरफ्तार किया था। आरोपित आकाश ने तय्यब की लाश की निशानदेही कराकर लाश  को बरामद कराया था। मृतक की पत्नी अनिशा को गत 23 दिसंबर को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद जेल भेजा जा चुका है। पुलिस उपायुक्त एनआईटी, कुलदीप सिंह के मार्गदर्शन में आगे कार्रवाई करते हुए थाना पुलिस ने आरोपित रवि और कोमल को बंधवाड़ी गांव गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है। आरोपित रवि से पूछताछ में सामने आया कि उसका मृतक की पत्नी अनीशा के साथ संबंध थे।

मृतक ने आरोपित से पैसे भी ले रखे थे पैसे के विवाद में आरोपित ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर तय्यब का अपहरण करके मांगर गांव के पहाड़ में ले जाकर पत्थरों से हत्या कर दी थी। गिरफ्तार आरोपित रविंद्र उर्फ रवि, कोमल गांव पावटा मोहताबाद के रहने वाले हैं। दोनों आरोपितों को मामले में पूछताछ के लिए अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Related posts

दोस्त की प्रेमिका के बारे में कुछ टिप्पणी की, तो उसने उसकी चाकू से गोद कर हत्या कर दी, फरार आरोपित गिरफ्तार।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने आज तुरंत प्रभाव से 12 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को कोविड-19 की निगरानी लिए तैनात किया है।

Ajit Sinha

रेलवे की फर्जी आईडी बनाकर एक्सप्रेस ट्रेनों के नकली ई-टिकट बेचने के गिरोह का खुलासा, कैफे के संचालक को अरेस्ट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x