Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

क्रिसमस-डे व नव वर्ष के सेलिब्रेशन को लेकर यातायात पुलिस फरीदाबाद की तैयारी-डीसीपी ट्रैफिक।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: जैसा कि विदित है कि 25 दिसंबर को क्रिसमस डे उत्सव मनाया जाएगा, साथ ही नववर्ष आगमन सप्ताह भी चल रहा है। इस दौरान शरारती तत्व सेलिब्रेशन के नाम पर शहर में कानून व्यवस्था को भंग करते हैं और शराब के नशे में वाहन चलाते हैं, जिसके लिए यातायात पुलिस फरीदाबाद ने अपनी तैयारियां कर ली है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इस अवसर पर सेलिब्रेशन के लिए लोग सड़कों पर निकलते है तथा पार्टियों के नाम पर शहर में यातायात व्यवस्था को बाधित करते हैं व पार्टियों के बाद शराब के नशे में वाहन चलाते है। जिसकी वजह से दुर्घटनाओं की संभावना बढ जाती है। शराब पीकर वाहन चलाने वाले खुद को तो जोखिम में डालते ही हैं साथ ही अन्य के लिए भी खतरा उत्पन्न करते हैं।

जिस संबंध में पुलिस उपायुक्त यातायात जसलीन कौर के मार्गदर्शन में शराब के नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए यातायात पुलिस द्वारा कार्य योजना तैयार की गई है।

नव वर्ष व क्रिसमस डे के अवसर पर यातायात पुलिस के एन.आई.टी, बल्लभगढ़, सेंट्रल एवं ग्रेटर फरीदाबाद जोन में यातायात पुलिस फरीदाबाद द्वारा विशेष नाकाबंदी की जाकर शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों की चेकिंग की जाएगी। इसके साथ-साथ संबंधित ZOs द्वारा भी अपने-अपने क्षेत्र में शराब पीकर वाहन चलाने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यातायात पुलिस द्वारा ऐसे स्थानों चिन्हित किये जा रहे है जहां पर यातायात नियमों की उल्लंघना होने की ज्यादा संभावनाएं हैं।

फरीदाबाद पुलिस की आमजन से अपील की गई है कि शराब पीकर वाहन ना चलाए, खुद भी सुरक्षित रहे तथा दूसरों को भी सुरक्षित रखें। साथ ही यातायात नियमों का पालन करे।

Related posts

फरीदाबाद : पुलिस प्रशासन ने 10 अलग -अलग थानों में बरामद की गई 136 किलों 500 ग्राम नशीला पदार्थों को किया नष्ट, सीपी।

Ajit Sinha

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर एडीजीपी सीआइडी अनिल राव ने कहा विदेशियों पर नजर रखे फरीदाबाद पुलिस

Ajit Sinha

पूर्व मंत्री करण खुलकर उतरे कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र प्रताप के पक्ष में, एक दर्जन से अधिक चुनावी सभाओं में मांगा समर्थन

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x