Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

रोडरेज के बाद मारपीट का वीडियो वायरल होने पर सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर और यूट्यूबर राजवीर सिसोदिया गिरफ्तार


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
रोडरेज के बाद मारपीट के आरोपित सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर व यूट्यूबर राजवीर सिसोदिया को थाना फेज-3 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। राजवीर सिसोदिया ने बाइक सवार बैंक कर्मी को बेरहमी से मारपीट की थी। जब बाइक उसके कार से टकरा गई थी. मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था. जिसका संज्ञान लेते हुए वादी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर धारा 115(2),352, 351(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज करते राजवीर सिसोदिया को गिरफ्तार किया गया है।

सेक्टर डेल्टा-1 निवासी बैंककर्मी सत्यवीर सिंह ने थाना फेज-3 मुकदमा दर्ज कराया था कि वह 16 दिसंबर की रात दोस्त को सेक्टर-70 छोड़कर वापस जा रहे थे। सेक्टर-71 स्थित अंडरपास के निकट पीछे से लाल रंग की गाड़ी से उनकी बाइक में की हल्की टक्कर हो गई। कुछ दूर चलने पर कार से दो लोग उतरे। उनमें से एक की बाद में पहचान गाजियाबाद निवासी राजवीर सिसोदिया के रूप में हुई। आरोप है कि राजवीर ने उन्हें बाइक से उतार लिया और थप्पड़ जड़ने शुरू कर दिए। आरोपित  ने साथी की मदद से इसका वीडियो भी बनवा लिया और यूट्यूब चैनल से वायरल कर दिया था।

 एसीपी राजीव गुप्ता ने बताया कि वादी की शिकायत और वायरल का संज्ञान लेते हुए यूट्यूबर राजवीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में राजवीर ने बताया कि कार में हल्की टक्कर होने के बाद उसे गुस्सा आ गया था। गुस्से में ही उसने मारपीट कर दी थी। यूट्यूबर राजवीर ने पुलिस पूछताछ में कहा कि टक्कर मारने वाले को सॉरी बोलना चाहिए था। राजवीर सिसोदिया सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर के रूप में जाने जाते हैं और फिटनेस ट्रेनर के रूप में सोशल मीडिया पर चर्चित हैं। यूट्यूब पर राजवीर फिटनेस सिरीज के नाम से चैनल चलाते हैं। इस चैनल के 30 लाख से अधिक सब्सक्राइबर हैं।

Related posts

मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले दो तस्कर गिरफ्तार, 42 किलो गांजा बरामद , मूल्य 5 लाख से अधिक

Ajit Sinha

प्रेम प्रसंग के इस दर्दनाक अंत से सिहर जाएंगे आप, गर्लफ्रेंड के सामने प्रेमी ने कनपटी पर मार ली गोली

Ajit Sinha

नोएडा-एनसीआर से वाहन चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश, तीन शातिर चोर अरेस्ट, 10 बाइक बरामद।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x