Athrav – Online News Portal
अपराध पंचकूला हाइलाइट्स

अवैध माइनिंग मामले में होमगार्ड दीपक पर 25000 का इनाम घोषित


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
पंचकूला:पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए कि जिला में कानून की उल्लंघना करने वाले अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। अवैध माइनिंग के मामले में पुलिस के सीनियर अफसर ने बताया कि इस मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। जिसमें पुलिस के लिए जरूरी है कि होमगार्ड दीपक के बयान मिल सके। जिसको लेकर पंचकूला पुलिस की तरफ से होमगार्ड के जवान दीपक को पकड़ने के लिए भरसक प्रयास किए जा रहे है।

जिसमें पंचकूला पुलिस की कई टीमें होमगार्ड दीपक की तलाश में जुटी है। बीते दिनों क्राइम ब्रांच की टीम ने पश्चिम बंगाल में रेड की जहां तलाशी के बावजूद भी दीपक की जानकारी नहीं मिल पाई। अब पंचकूला के सीनियर पुलिस अधिकारी के आदेश पर अवैध माइनिंग के मामले में फरार चल रहे होमगार्ड के जवान दीपक पुलिस पर 25000 रुपये का इनाम भी रख दिया है। जिसमें होमगार्ड दीपक की जानकारी देने वाले व्यक्ति को 25000 रुपये का इनाम दिया जाएगा। जानकारी देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।

Related posts

पीएम नरेंद्र मोदी ने आज ब्रासीलिया के अल्वोराडा पैलेस में ब्राज़ील के राष्ट्रपति, लुईज़ इनासियो लूला दा सिल्वा से भेंट की।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: एसीबी ने जूनियर इंजीनियर 45 हजार रुपये रिश्वत लेते किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

दिल्ली ब्रेकिंग: राहुल गांधी ने जर्मनी के संघीय पर्यावरण एवं जलवायु संरक्षण मंत्री कार्स्टन श्नाइडर के साथ सार्थक बातचीत की।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x