Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हाइलाइट्स

फरीदाबाद:केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने आज “बेरीवाला एस्टेट एजेंसी” का किया रिबन काट कर शानदार उद्घाटन -वीडियो देखें।



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने आज रविवार को “बेरीवाला एस्टेट एजेंसी”, सेक्टर-28, फरीदाबाद का शानदार उद्घाटन किया। इस पावन अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने “बेरीवाला एस्टेट एजेंसी” के मालिक राजेंद्र शर्मा बेरीवाला और उनकी धर्मपत्नी मंजू शर्मा,बेटी अंजलि शर्मा, को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने ये भी कहा कि राजेंद्र शर्मा को प्रॉपर्टी के कार्य में काफी लंबे समय से जुड़े है, और उनका इस ब्यापार में बहुत लंबा अनुभव है। अब इन्होनें “बेरीवाला एस्टेट एजेंसी” के नाम से अपना एक कार्यालय खोला है। इसके लिए उन्हें बहुत-बहुत बधाई देते है,और ईश्वर से दुआ करते है। उनका ये कारोबार काफी ऊंचाइयों तक पहुंचे। 

केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर के पहुंचने पर राजेंद्र शर्मा बेरीवाला व हंसराज आहूजा ने बुके भेंट कर उनका स्वागत किया, और केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने रिबन काटकर “बेरीवाला एस्टेट एजेंसी”का विधिवत उद्घाटन किया। और केन्द्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने अपने हाथों से एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई,और शुभकामनाएं दी।
 
इस उद्घाटन अवसर में आए हुए लोगों के साथ केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने मुलाकात की, और उनके साथ बीते दिनों की बातों को याद करके खूब हंसे,और सभी को जमकर हंसाए भी। अंत में आपस में बातचीत करते हुए यह सुने गए की ये सभी वह लोग हैं, जिन्होंने एक पार्षद से लेकर तीसरी बार सांसद बना कर केंद्र में केंद्रीय राज्यमंत्री बनाया है।
 
ये सभी लोग कभी नहीं भूलने वाले लोग हैं। इस अवसर पर प्रॉपर्टी कारोबारी हंसराज आहूजा,दिनेश अग्रवाल 28, बिट्टू कंसल, निवर्तमान पार्षद सुभाष आहूजा, अजय बैंसला, राजकुमार जिंदल, नवनीत गोयल,बीएस गुप्ता,अश्वनी मजीठिया, अजय गुप्ता , एल डी मेहंदीरत्ता, मुकेश तोमर, आकाश गुप्ता, उमा शंकर गर्ग,रोहन खुराना,संजीव गर्ग, आलोक गुप्ता, अनिल नागर , राजपाल शर्मा, जी एन शर्मा, डॉ कौशल बाटला, जगदीश शर्मा कुरुक्षेत्र , रवि पाठक दिल्ली, अभिनव शुरी, पत्रकार अजीत सिन्हा, अंजलि शर्मा,मंजू शर्मा बेरीवाला, (बेबी आराध्य शर्मा,कनाडा) के अलावा सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित थे।               

Related posts

साइबर सेल, अपराध शाखा ने अंतरराज्यीय नकली दवा निर्माण और आपूर्ति रैकेट के सरगना को गिरफ्तार किया।

Ajit Sinha

चंडीगढ़:नव निर्वाचित सरपंचों व पंचों को ग्राम सभा की बैठक में अधिकारी दिलाएंगे शपथ- मुख्यमंत्री

Ajit Sinha

नई दिल्ली:एआईसीसी महासचिवों, प्रभारियों और पीसीसी अध्यक्षों की बैठक।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x