Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ फरीदाबाद हरियाणा

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने रोहतक में किया सांझा बाजार का उद्घाटन


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा के राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं स्थानीय शहरी निकाय मंत्री विपुल गोयल ने शनिवार को रोहतक में राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहों के लिए स्थापित किए गए सांझा बाजार का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वयं सहायता समूहों की सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि यह सांझा बाजार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने के संकल्प को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

इससे स्वयं सहायता समूहों को अपने उत्पादों की बिक्री के लिए महत्वपूर्ण स्थान पर जगह मिली है। इस सांझा बाजार में 13 स्वयं सहायता समूहों को 10  दुकानें अलॉट की गई हैं। इसके अलावा,  विपुल गोयल ने सिविल रोड़ स्थित भारत विकास परिषद चैरिटेबल ट्रस्ट के आरोग्य केंद्र का भूमि पूजन एवं शिलान्यास भी किया।

उन्होंने कहा कि समाज सेवा का कार्य सभी के सहयोग से होता है। भारत विकास परिषद गत 60 वर्षों से धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। इस आरोग्य केंद्र के शुरू होने से समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति लाभान्वित होंगे। उन्होंने आरोग्य केंद्र के लिए अपने स्वैच्छिक कोष से 25 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की।

Related posts

फरीदाबाद: निकिता के हत्यारों को फांसी की सजा दिलाने के लिए एनएसयूआई ने किया उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन

Ajit Sinha

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री से की मुलाकात।

Ajit Sinha

होमगार्ड के जवानों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर : जिला आदेशक

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x