Athrav – Online News Portal
नोएडा

हेलीपैड ग्राउंड पर 14 दिसंबर को जरूर पहुंचे जहां गुलदाउदी फ्लावर शो का आयोजन हो रहा है।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
अगर आप फूलों के प्रेमी हैं तो शिल्प हॉट के सामने बने सेक्टर-33 में स्थित हेलीपैड ग्राउंड में जरूर पहुंचे जहां 14 और 15 दिसंबर को गुलदाउदी फ्लावर शो का आयोजन किया जाएगा। इस शो में 12 प्रजातियों के गुलदाउदी को रखा जाएगा। उन सभी प्रजातियों की जानकारी देने के लिए बॉटनी के प्रोफेसर भी यहां रहेंगे। यहां फूलों के पौधों की खरीदारी की जा सकेगी। इसके लगाने के बारे में जानकारी दी जाएगी।
 
 नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ वंदना त्रिपाठी ने गुलदाउदी फ्लावर शो के बारे मीडिया से बात करते हुए बताया कि गुलदाउदी फ्लावर शो में प्रवेश निशुल्क है और उद्यान विभाग द्वारा नर्सरी की स्टॉलस, पुष्पों से बनी विभिन्न आकृतियां जैसे चंद्रयान, मोर आदि तैयार किए जाएंगे। फ्लावर शो में कुल 12 प्रजातियों की विभिन्न पौधों की प्रदर्शनी लगाई जा रही है। सरकारी और निजी संस्थान के स्टॉल के अलावा 20 से ज्यादा नर्सरी और स्टॉल लगाए जाएंगे। दो दिवसीय शो में 12 प्रतियोगिताएं होंगी और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

प्राधिकरण की एसीईओ वंदना त्रिपाठी ने बताया कि शो में 6 से 18 साल तक की आयु श्रेणी के 12 से अधिक स्कूली छात्र-छात्राओं, व्यक्तिगत प्रवेश के लिए कट फ्लावर्स और कला प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। नटराजन ग्रुप द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों और नृत्यों का आयोजन भी किया जाएगा। यहां आने वाले बुजुर्ग और दिव्यांग लोगों के लिए फ्री ई-कोर्ट सेवा भी चलेगी। इससे घूमने में कोई परेशानी नहीं होगी।

Related posts

अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार, रेकी कर उड़ाते थे गाड़ियां, 15 गाड़ियां बरामद।

Ajit Sinha

प्लास्टिक दाने से रैपर बनाने वाली कंपनी में लगी भीषण आग, 15 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया-वीडियो देखें

Ajit Sinha

बढ़ते करोना के बढ़ते मामलों की चपेट में अब डॉक्टर और चिकित्साकर्मी भी, 21 कोरोना संक्रमितों के पाए गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x